{"_id":"63ee07f9489977154c0be729","slug":"s-p-to-review-esg-assessment-of-adani-transmission-says-we-will-monitor-the-entire-development-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"S&P: एसएंडपी अदाणी ट्रांसमिशन के ईएसजी मूल्यांकन की समीक्षा करेगी, बोली-हम पूरे घटनाक्रम की करेंगे निगरानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
S&P: एसएंडपी अदाणी ट्रांसमिशन के ईएसजी मूल्यांकन की समीक्षा करेगी, बोली-हम पूरे घटनाक्रम की करेंगे निगरानी
Thu, 16 Feb 2023 05:48 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:48 PM IST
सार
S&P: एसएंडपी अदाणी ट्रांसमिशन के ईएसजी मूल्यांकन की समीक्षा करेगी, बोली-हम पूरे घटनाक्रम की करेंगे निगरानी
विज्ञापन
अदाणी-एनडीटीवी डील
- फोटो : Social Media
विस्तार
एसएंडपी (Standard & Poor's) ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) के लिए अपने ईएसजी (Environmental, Social and Governance) मूल्यांकन को 'समीक्षा के तहत' रखने की घोषणा की। गौरतलब है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह में कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े मुद्दों को उठाया था।
विज्ञापन
पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) मूल्यांकन की निगरानी करते समय एसएंडपी 'समीक्षा के तहत' शब्द का इस्तेमाल करती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने एक बयान में कहा, 'हम भारतीय नियामकों द्वारा किसी भी जांच और अदाणी समूह की ओर से किए गए किसी भी अतिरिक्त खुलासे सहित सभी घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी करेंगे।'
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने कहा, 'समूह के कामकाज और प्रकटीकरण से संबंधित आरोप फंड प्रदाताओं और एटीएल की वृद्धि को समर्थन देने वाले व्यापार भागीदारों को उदासीन बना सकते हैं। इससे कंपनी के लिए वित्तीय और परिचालन संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।' अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन