फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RVNL Share Price: The price of RVNL shares almost doubled in the month of November, know what is the reason?

RVNL Share Price: नवंबर महीने में आरवीएनएल के शेयरों की कीमत लगभग दोगुनी हुई, जानें क्या है कारण?

Mon, 28 Nov 2022 01:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 28 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

RVNL Share Price: आरवीएनएल के प्रमुख ग्राहकों में भारतीय रेलवे के अलावे कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रालय भी शामिल हैं। बता दें कि आरवीएनएल ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से मेट्रो, राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी भाग लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
RVNL Share Price: The price of RVNL shares almost doubled in the month of November, know what is the reason?
Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के शेयर 79.70 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में स्वस्थ व्यापार दृष्टिकोण के कारण सोमवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 9 प्रतिशत की तेजी दिखी।  नवंबर महीने में सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम (पीएसयू) के शेयरों में 40 रुपये के स्तर से लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। कंपनी के शेयरों में 99 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स महज 2.7 प्रतिशत ही चढ़ा है। 

विज्ञापन


RVNL और इसकी सहायक कंपनियां रेल मंत्रालय (MOR) की ओर से सौंपी गई विभिन्न प्रकार की रेल अवसंरचना परियोजनाओं को लागू करने के व्यवसाय में लगी हुई है। जिसमें रेल लाइनों का दोहरीकरण, नई लाइनें बिछाने का कार्य, रेलवे विद्युतीकरण, प्रमुख पुलों का निर्माण, रेल मंत्रालय के साथ किए गए रियायत समझौते के अनुसार कार्यशालाओं, उत्पादन इकाइयों और रेलवे के साथ माल राजस्व की साझेदारी आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


आरवीएनएल के प्रमुख ग्राहकों में भारतीय रेलवे के अलावे कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रालय भी शामिल हैं। बता दें कि आरवीएनएल ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से मेट्रो, राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी भाग लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक महीने में आरवीएनएल ने कई ऑर्डर हासिल करने की घोषणा की है। 11 नवंबर को, RVNL ने घोषणा किया है कि कंपनी को मालदीव में UTF (उथुरु थिला फल्हु-द्वीप) हार्बर के विकास के रूप में नामित एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजना में सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। यह भारत सरकार की एक रणनीतिक परियोजना है और इसकी अनुमानित परियोजना लागत लगभग 1,544.60 करोड़ रुपये है।


इससे पहले 4 नवंबर को कंपनी ने कहा था कि उसे पूर्व मध्य रेलवे के तहत धनबाद डिवीजन के प्रधानखंता-बंधुआ खंड में ट्रेनों की गतिक्षमता 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने के लिए 137.55 करोड़ रुपये का अनुबंध दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed