फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupert Murdoch Explores Reuniting His Media Empire by Recombining Fox and News Corp

Media Merger: ‘मीडिया टायकून’ ने अपने दो संस्थानों के बारे में लिया बड़ा फैसला, जानें क्या बदलने वाला है?

Sat, 15 Oct 2022 11:48 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 15 Oct 2022 11:48 AM IST
सार

Media Merger: मर्डोक की दोनों मीडिया कंपनियों के विलय का मसौदा तैयार करने के लिए एक स्पेशल बोर्ड कमिटी बनायी गई है। यह कमिटी डील की संभावनाओं और वित्तीय नियम व शर्तों का अध्ययन करेगी। मामले के जानकार के मुताबिक अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।

विज्ञापन
Rupert Murdoch Explores Reuniting His Media Empire by Recombining Fox and News Corp
Rupert Murdoch, Anna Torv - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया के दिग्गज मीडिया टायकून रुपर्ट मर्डोक ने अपने मीडिया एम्पायर के दो विभाजित संस्थानों फॉक्स काॅर्प और न्यूज कॉर्प के विलय का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव दोनों कंपनियों के विभाजन के एक दशक के बाद आया है। इस मामले से जुड़े एक जानकार ने इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन

हाल ही में मर्डोक की दोनों मीडिया कंपनियों की ओर से इस संभावित डील का मसौदा तैयार करने के लिए एक स्पेशल बोर्ड कमिटी बनायी गई है। सूत्रों के मुताबिक यह कमिटी डील की संभावनाओं और वित्तीय नियम व शर्तों का अध्ययन करेगी। मामले के जानकार के मुताबिक अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है। 

विज्ञापन

अगर रुपर्ट मर्डोक की उपरोक्त दो चर्चित कंपनियों का एकीकरण होता है तो उनका सारा मीडिया कारोबार एक छत के नीचे आ जाएगा। बता दें कि फॉक्स काॅर्प के पास फॉक्स न्यूज और फॉक्स ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के अलावे कई स्थानीय स्थानीय टीवी चैनलों और ट्यूबी स्ट्रीमिंग सर्विस का स्वामित्व है। वहीं दूसरी ओर, न्यूज कॉर्प द वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक डाऊ जोंस की पैतृक कंपनी है। इसके अलावे कंपनी ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में हार्पर कोलिन्स पब्लिशर्स और न्यूज संस्थानों का संचालन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपर्ट मर्डोक न्यूज कॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं जबकि फॉक्स कॉर्प के चेयरमैन हैं। वहीं उनके बेटे लैचलन मर्डोक न्यूज कॉर्प के को-चेयरमैन और फॉक्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव हैं।    

दाेनों की कंपनियों की सिक्यूरिटीज फाइलिंग के अनुसार मर्डोक फैमिली ट्रस्ट की न्यूज कॉर्प में लगभग 39% वोटिंग हिस्सेदारी और फॉक्स कॉर्प में लगभग 42% वोटिंग हिस्सेदारी है। संयुक्त कंपनी के ट्रस्ट का स्वामित्व मोटे तौर पर इन्हीं स्तरों के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed