{"_id":"6188b5aa2d88c721a20c419a","slug":"rupee-opens-at-five-week-high-strengthens-by-23-paise-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rupee Against Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में आई जोरदार तेजी, 43 पैसे मजबूत होकर हुआ बंद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rupee Against Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में आई जोरदार तेजी, 43 पैसे मजबूत होकर हुआ बंद
Mon, 08 Nov 2021 05:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:20 PM IST
सार
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूत होकर 74.26 के स्तर पर खुला है और कारोबार जैसे-जैसे बढ़ा यह 23 पैसे की मजबूती पा चुका है।
विज्ञापन
रुपया बनाम डॉलर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय मुद्रा रुपया में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को को जोरदार तेजी आई। फॉरेक्स मार्केट बंद होने पर डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंकीय मुद्रा बाजार में कारोबारी दिन की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 74.26 के स्तर पर खुला था और कारोबार जैसे-जैसे बढ़ा रुपये में और मजबूती आती गई। इसके बाद इसने आज 73.98 का उच्च स्तर और 74.25 का निचला स्तर छुआ। रुपया को आज घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख का समर्थन मिला। अंत में रुपया गुरुवार के मुकाबले गिरकर 74.03 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को इस स्तर पर बंद हुआ था रुपया
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.46 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण बाजार बंद रहे थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, फेडरल रिजर्व की ओर से दरें बढ़ाने को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखाने के कारण डॉलर पर दबाव बढ़ा और रुपया में मजबूती दर्ज की गई है।
विज्ञापन
डॉलर सूचकांक में गिरावट से फायदा
सोमवार को छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.04 फीसदी गिरकर 94.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी का कहा है कि रुपया 73.75 के स्तर तक जा सकता है। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव एक फीसदी की उछाल के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विज्ञापन