{"_id":"5836b6814f1c1b462413c7ae","slug":"rupee-hits-all-time-low-of-68-86-against-us-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है। बुधवार को 30 पैसे टूटकर रुपया 68.86 के स्तर पर आ गया, जो कि अब तक का रुपया का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले करीब तीन साल पहले यानी 28 अगस्त 2013 में रुपया डॉलर के मुकाबले लुढ़क कर 68.80 के स्तर पर आया था।
विज्ञापन
रुपये की पस्त होती हालत के पीछे मुख्य वजह विदेशी फंडों की लगातार निकासी बताई जा रही है। इसके अलावा अमेरिका की केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से भी रुपये का स्तर गिर रहा है। घरेलू शेयर बाजारों की धीमी शुरुआत भी इसके लिए जिम्मेदार बताई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को रुपया 31 पैसे टूटकर 68.56 के स्तर पर बंद हुआ, जो कि बीते 9 महीनों में सबसे निचला स्तर था। वहीं, गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 145.97 अंक (0.56 प्रतिशत) गिरकर 25905.84 अंक पर खुला।
विज्ञापन