{"_id":"64de11147aa89695e70f1533","slug":"rupee-falls-2-paise-to-close-at-all-time-low-of-83-10-against-us-dollar-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ ऑल टाइम लो 83.10 पर बंद, डॉलर 0.05% बढ़कर 103.48 पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ ऑल टाइम लो 83.10 पर बंद, डॉलर 0.05% बढ़कर 103.48 पर पहुंचा
Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
सार
Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.10 पर खुला और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) के स्तर पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.99 के ऊपरी और 83.16 के निचले स्तर तक गया।
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख से रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे टूटकर 83.10 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण रुपये में नकारात्मक रुख के साथ कारोबार होने की आशंका है।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.10 पर खुला और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) के स्तर पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.99 के ऊपरी और 83.16 के निचले स्तर तक गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 26 पैसे टूटकर 83.08 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा बाजार मंगलवार और बुधवार को क्रमश: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नववर्ष के अवसर पर बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.48 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''एशियाई मुद्राओं और जोखिम से बचने की धारणा के कारण रुपये में कमजोरी दिखी।"