{"_id":"661de178031665118f07a1c5","slug":"rs-27000-crore-collected-from-senior-citizens-through-tax-on-fd-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व: FD पर सीनियर सिटिजन से ₹27000 करोड़ टैक्स, केबल ब्रॉडबैंड यूजर 20 फीसदी बढ़े; हर माह 24 GB डेटा की खपत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राजस्व: FD पर सीनियर सिटिजन से ₹27000 करोड़ टैक्स, केबल ब्रॉडबैंड यूजर 20 फीसदी बढ़े; हर माह 24 GB डेटा की खपत
Tue, 16 Apr 2024 07:55 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Apr 2024 07:55 AM IST
सार
Revenue: एसबीआई के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में जमा की कुल राशि 143 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 2024 के अंत में 14 लाख करोड़ से 34 लाख करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
टेलीकॉम- टैक्स
- फोटो : अमर उजाला / एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में फिक्स्ड डिपॉजिट (सावधि जमा) से अर्जित ब्याज पर वरिष्ठ नागरिकों से 27 हजार करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
एसबीआई के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में जमा की कुल राशि 143 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 2024 के अंत में 14 लाख करोड़ से 34 लाख करोड़ हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि उच्च ब्याज दरों के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बीच सावधि जमा में निवेश करने की रुचि बढ़ी है, क्योंकि इसी अवधि में सावधि जमा खातों की कुल संख्या 81 प्रतिशत बढ़कर 7.4 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
एसबीआई के शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इनमें से कम से कम 7.3 करोड़ खातों में 15 लाख रुपये से अधिक की राशि है, और यह मानते हुए कि जमा पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, वरिष्ठ नागरिकों ने अकेले ब्याज के रूप में वित्त वर्ष 24 में 2.7 लाख करोड़ कमाए हैं। इसमें बैंक जमा से 2.57 लाख करोड़ रुपये और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना से शेष शामिल हैं।
विज्ञापन
केबल ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 20 फीसदी बढ़ी
देश में केबल ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 20 फीसदी (29 फरवरी, 2024) बढ़कर 91.6 करोड़ हुई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या फरवरी 2023 की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर, यह संख्या 2018 में 39.2 करोड़ से बढ़कर फरवरी 2024 में 91.6 करोड़ हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, यह संख्या में 2021 में 16 प्रतिशत, 2022 में 19 प्रतिशत और 2023 में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एजेंसी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन के प्रसार ने 95 फीसदी भारतीय आबादी को मोबाइल उपकरणों के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि 29 फरवरी, 2024 तक, केबल लाइनों पर 3.9 करोड़ की तुलना में मोबाइल उपकरणों (मोबाइल डेटा उपयोगकर्ता) के माध्यम से ब्रॉडबैंड ग्राहक 87.6 करोड़ थे। इसके अलावा भारतीय उपयोगकर्ताओं ने 2023 तक मोबाइल उपकरणों पर प्रति माह औसतन 24 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया।