फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rs 2000 notes: 97.96% returned; Rs 7,261 cr worth notes still with public

2000 Notes: दो हजार के 97.96 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आये, 7261 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास

Mon, 02 Sep 2024 07:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

2000 Notes: केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जिस दिन 2000 रुपये के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी उस दिन कारोबार की समाप्ति पर उनका कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। जो 30 अगस्त को कारोबार समाप्ति पर घटकर 7,261 करोड़ रुपये पर आ गया।

विज्ञापन
Rs 2000 notes: 97.96% returned; Rs 7,261 cr worth notes still with public
दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दो हजार रुपये मूल्य के 97.96 प्रतिशत नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं। अब लोगों के बीच 7,261 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जब यह फैसला लिया गया था उस समय चलन में 2000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था। इस साल 30 अगस्त को कारोबार समाप्ति पर यह घटकर 7,261 करोड़ पर आ गया।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपये के 97.96 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं।’’ दो हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश में सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मूल्य के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। नौ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग अपने बैंक खातों में राशि जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं।


बैंक नोटों को जमा लेने और विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। नवंबर, 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 रुपये के बैंक नोट लाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed