फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RR Cable going to bring IPO will file documents with SEBI in May

RR Kabel IPO: जल्दी ही ये कंपनी देगी निवेशकों को लाभ कमाने का मौका, लाने जा रही आइपीओ

Sun, 04 Dec 2022 09:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Dec 2022 09:38 PM IST
सार

केबल और तार बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 11,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का है।

विज्ञापन
RR Cable going to bring IPO will file documents with SEBI in May
IPO New - फोटो : Istock

विस्तार

जल्दी ही शेयर बाजार में निवेश करने वालों को जल्दी ही कमाई का एक और बड़ा मौका मिलने वाला है। दरअसल, आरआर ग्लोबल समूह की वायर और केबल की विनिर्माता कंपनी आरआर काबेल अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आरआर काबेल ने पूरी तैयारी कर ली है। आरआर ग्लोबल के प्रबंधन निदेशक एवं समूह अध्यक्ष श्रीगोपाल काबरा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2023 यानी अगले साल के मई माह में कंपनी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक दस्तावेज दाखिल करेगी।

विज्ञापन


आरआर ग्लोबल के प्रबंधन निदेशक एवं समूह अध्यक्ष श्रीगोपाल काबरा ने बताया कि आरआर काबेल 2023-24 की तीसरी तिमाही में अपना आईपीओ लाने की योजना में है। उनका कहना है कि आरआर काबेल का लक्ष्य 2025-26 तक अपने कारोबार को दोगुना करना है। गौरतलब है कि अभी आरआर काबेल का कारोबार साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये है, इस तरह कंपनी सांल 2025-26 तक इसे 11000 करोड़ रपये पर ले जाने का है। काबरा ने यह भी बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2024 तक आईपीओ आने के लिए सेबी के पास दस्तावेज मई 2023 में जमा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरआर काबेल का रेवेन्यू 2021-22 में करीब 4,800 करोड़ रुपये था और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह करीब 25 फीसदी की वृद्धि के साथ करीब 6,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed