{"_id":"6882b5c0fe2437849c0c1de9","slug":"roadmap-for-defence-production-cooperation-approved-in-meeting-between-pm-modi-and-keir-starmer-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-यूके: रक्षा उत्पादन सहयोग का रोडमैप तैयार; जेट इंजनों के उत्पादन में सहयोग की संभावना तलाश रहे दोनों देश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारत-यूके: रक्षा उत्पादन सहयोग का रोडमैप तैयार; जेट इंजनों के उत्पादन में सहयोग की संभावना तलाश रहे दोनों देश
Fri, 25 Jul 2025 04:08 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:08 AM IST
सार
मोदी-स्टार्मर ने वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समग्र स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। वार्ता के बाद मोदी ने कहा, हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा करना जारी रखा है। हम शांति व स्थिरता की शीघ्र बहाली का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर
- फोटो : एक्स@narendramodi
विस्तार
भारत और ब्रिटेन ने रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रमुख रक्षा उत्पादों और प्लेटफार्मों को मिलकर विकसित करने और साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाने के लिए एक व्यापकर रक्षा औद्योगिक रोडमैप तैयार किया है। पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के बीच वार्ता में इस रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया। दोनों पक्ष जेट इंजनों के उत्पादन में संभावित सहयोग पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, दोनों देशों के अलावा विश्व बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रक्षा उत्पादों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक रक्षा औद्योगिक रोडमैप को अंतिम रूप दिए जाने का दोनों नेताओं ने स्वागत किया। मोदी और स्टारमर ने दोनों देशों के बीच गहरी होती रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर भी संतोष जताया। भारत-ब्रिटेन के रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी आई है। अक्तूबर, 2021 में ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारत का दौरा किया और भारत-ब्रिटेन त्रि-सेवा अभ्यास कोंकण शक्ति का आयोजन किया।
विज्ञापन
यूक्रेन, हिंद-प्रशांत पर भी चर्चा
मोदी-स्टार्मर ने वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समग्र स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। वार्ता के बाद मोदी ने कहा, हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा करना जारी रखा है। हम शांति व स्थिरता की शीघ्र बहाली का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
राजनयिकों को धमकी का मामला भी उठाया: मिस्री
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय राजनयिक मिशनों और कर्मियों को निशाना बनाने वाली चरमपंथी गतिविधियों से निपटने में भारत को ब्रिटेन से सहयोग मिला है। ब्रिटेन में चरमपंथी समूहों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बारे में एक प्रश्न पर मिस्री ने कहा, राजनयिकों को धमकी का मामला दोनों नेताओं के बीच वार्ता में उठाया गया।
विजन-2035 से गढ़ेंगे साझेदारी की नई परिभाषा : जयशंकर
पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की वार्ता में दोनों देशों ने भारत-ब्रिटेन विजन-2035 रणनीति शुरू की है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, अब साझेदारी की नई परिभाषा गढ़ी जाएगी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, विजन-2035 दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई महत्वाकांक्षा प्रदान करेगा और हमारे संबंधों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। यह विजन हमारे संबंधों को और मजबूत बनाएगा। एजेंसी
ब्रिटेन के साथ उच्च स्कोर वाली ठोस साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध : मोदी
पीएम मोदी ने स्टार्मर के साथ वार्ता के दौरान ब्रिटेन से भारत के रिश्तों को क्रिकेट की शब्दावली से वर्णित किया। उन्होंने स्टार्मर से कहा, कभी-कभी स्विंग और मिस हो सकता है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं। भारत, ब्रिटेन के साथ एक उच्च स्कोर वाली ठोस साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा, हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून है। आज हस्ताक्षरित समझौते और विजन-2035 इस भावना को आगे बढ़ाने वाले मील के पत्थर हैं। पीएम मोदी ने लंदन में बकिंघम स्ट्रीट क्रिकेट हब के खिलाड़ियों से भी बात की। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम अभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा कर रही है।