फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rise in profit of life insurance industry but premium of LIC fell

जीवन बीमा इंडस्ट्री के मुनाफे में बढ़ोतरी, लेकिन एलआईसी का प्रीमियम घटा

Wed, 24 Apr 2019 11:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
rise in profit of life insurance industry but premium of LIC fell

वित्त वर्ष 2019 में जीवन बीमा इंडस्ट्री का मुनाफा काफी बढ़ा है। बीमा सेल्स में हुई 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री को 2.15 लाख करोड़ का मिनाफा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ण में ये आंकड़ा 1.94 लाख करोड़ था। 

विज्ञापन

1.42 लाख करोड़ रहा LIC का प्रीमियम 

हालांकि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी (LIC) के कारोबार की बढ़ोतरी की रफ्तार 5.7 फीसदी कम हुई है। वित्त वर्ष 2019 में एलआईसी का प्रीमियम 1.42 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल 1.35 लाख करोड़ था। 

विज्ञापन

प्राइवेट लाइफ इंश्योरर रहा बढ़ोतरी का कारण

बीमा इंडस्ट्री में हुई बढ़ोतरी का कारण प्राइवेट लाइफ इंश्योरर रहा, जिसके नए बिजनेस प्रीमियम में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में इसका प्रीमियम 59,314 करोड़ था, जबकि वित्त वर्ष 2019 में ये आंकड़ा बढ़कर 72,481 करोड़ हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

बात अगर नियमित इंडिविजुअल पॉलिसी की करें तो इंडस्ट्री में एलआईसी की हिस्सेदारी केवल 40 फीसदी है। वहीं इंडस्ट्री में 33.8 फीसदी मार्केट शेयर निजी इंश्योरर का रहा। एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रू, मैक्स लाइफ और बजाज एलायंस की मार्केट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही। इनका कुल प्रीमियम 22.8 फीसदी था। बाकी की 18 कंपनियों का शेयर 11 फीसदी था। 

ये हैं सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी

वित्त वर्ष 2019 में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस और आदित्य बिर्ला सन लाइफ सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बनीं। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं आदित्य बिर्ला सन लाइफ के प्रीमियम में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इंडिया फस्ट लाइफ तीसरे स्थान पर रही, जिसके प्रीमियम में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही एडलवाइस लाइफ और एचडीएफसी लाइफ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे, जिनका प्रीमियम क्रमश: 33 फीसदी और 32 फीसदी बढ़ा। 

इसलिए आई एलआईसी के प्रीमियम में गिरावट

एलआईसी के प्रीमियम में प्रत्येक व्यक्ति को बेची गई नई पॉलिसी की वजह से गिरावट आई। पिछले साल कंपनी ने 26,602 करोड़ प्रीमियम प्रोडक्ट्स बेचे थे। इस साल कंपनी की सेल में आठ फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद ये आंकड़ा 24,393 करोड़ पहुंचा। नियमित प्रीमियम पॉलिसी की सेल में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद, ये आंकड़ा 26,618 करोड़ हुआ। 

बता दें कि दिसंबर 2018 में वीके शर्मा के रिटायर होने के बाद मार्च में एम आर कुमार को एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed