फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rise in crude oil will increase current account deficit and inflation

तेल में उछाल से बढ़ेगा चालू घाटा, महंगाई भी देगी झटका

Tue, 07 Jan 2020 05:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 07 Jan 2020 05:19 PM IST
सार

अमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ते कच्चे तेल के दाम का सबसे ज्यादा असर भारत के चालू खाते के घाटे (कैड) पर होगा। 

विज्ञापन
rise in crude oil will increase current account deficit and inflation

विस्तार

अमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ते कच्चे तेल के दाम का सबसे ज्यादा असर भारत के चालू खाते के घाटे (कैड) पर होगा। सिंगापुर के वित्तीय बैंकिंग समूह डीबीएस ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि वैश्विक स्तर पर गहराते भू-राजनैतिक संकट से 2020 में चालू घाटा बढ़ेगा का अनुमान है, जिससे भारत पर बकाया भुगतान की राशि भी बढ़ जाएगी। इसका असर खुदरा महंगाई की दरों पर भी होगा। 

विज्ञापन


डीबीएस ने कहा कि तेल उत्पादक देशों और ओपेक समूह की ओर से आपूर्ति में प्रतिदिन 50 हजार बैरल की कटौती से आने वाले समय में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले कमजोर होती भारतीय मुद्रा उसके आयात बिल में इजाफा करेगी। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अभी डॉलर के मुकाबले 72 के करीब है। रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार देश की जरूरत का 84 फीसदी कच्चा तेल आयात करती है और भुगतान डॉलर में करना पड़ता है। अगर क्रूड में 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो जीडीपी के मुकाबले कैड 0.40 फीसदी बढ़ जाएगा। फिलहाल कैड घटकर 0.90 फीसदी है। 

विज्ञापन

32 करोड़ रोजाना बढ़ गया खर्च

ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की तीन जनवरी को हत्या के बाद से क्रूड के दाम करीब 5 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गए हैं। भारत का मौजूदा आयात 45 लाख बैरल प्रतिदिन है। ऐसे में सिर्फ तेल खरीद के आयात बिल में रोजाना 32 करोड़ रुपये और महीने में 10,080 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई और विकास दर पर असर

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, क्रूड के दाम अगर 10 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ जाते हैं, तो खुदरा महंगाई में 0.40 फीसदी उछाल आ सकता है। इसके अलावा पहले से ही छह साल की बड़ी गिरावट झेल रही विकास दर भी 20-30 आधार अंक नीचे जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed