Mastercard New Asia President: रिचर्ड वर्माल्ड होंगे नए मुखिया, मास्टरकार्ड एशिया नेतृत्व में किया गया बदलाव
मास्टरकार्ड ने मंगलवार को रिचर्ड वर्माल्ड को एशिया प्रशांत का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। वे एरी सरकार का स्थान लेंगे। एरि सलाहकार पद पर आएंगे, जहां वे रणनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सुचारु परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व को सलाह देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक भुगतान नेटवर्क कंपनी मास्टर्काड ने रिचर्ड वर्माल्ड को एशिया प्रशांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी। रिचर्ड वर्तमान में ऑस्ट्रेलेशिया के डिवीजन अध्यक्ष हैं। वे एरी सरकार का स्थान लेंगे।
ये भी पढ़ें: Probo: प्रोबो ने यूजर्स से खातों में पड़ी शेष राशि निकालने की अपील की, आरएमजी सेवाओं के बंद होने के बाद फैसला
एरी को मिला सलाहकार का पद
एरी 2025 के अंत में एशिया प्रशांत के अध्यक्ष पद से हट जाएंगे। एक दशक से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद, एरी सलाहकार पद पर आएंगे। यहां वे रणनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सुचारु परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व को सलाह देंगे। एरी ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में मास्टरकार्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके विस्तार को बढ़ाने के साथ-साथ साझेदारियों को मजबूत किया है और सहयोगात्मक संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
एरि और रिचर्ड साथ में काम करेंगे
कंपनी ने कहा कि सुचारू परिवर्तन के लिए, एरी और रिच आने वाले महीनों में मिलकर काम करेंगे। साथ ही संयुक्त उपस्थिति और साझा संचार के माध्यम से विभिन्न बाजारों के हितधारकों के साथ जुड़ेंगे।
पॉल मोनिंगटन को मिला ऑस्ट्रेलेशिया के डिवीजन अध्यक्ष का पद
मास्टरकार्ड ने यह भी घोषणा की कि पॉल मोनिंगटन जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलेशिया के डिवीजन अध्यक्ष के रूप में कंपनी में शामिल होंगे। वे वर्मल्ड का स्थान लेंगे। मॉनिंगटन के पास खुदरा भुगतान और फिनटेक नवाचार में व्यापक अनुभव है। उन्होंने वूलवर्थ्स के Wpay व्यवसाय का नेतृत्व किया है और वूलवर्थ्स समूह और नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक (एनएबी) में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
मॉनिंगटन, रिच को रिपोर्ट करेंगे और मास्टरकार्ड एशिया पैसिफिक लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे। ऑस्ट्रेलेशिया के डिवीजन प्रेसिडेंट के रूप में, पॉल ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह सहित बाजारों की देखरेख करेंगे।