{"_id":"68ad84a3366347a8ed0de862","slug":"probo-urges-users-to-withdraw-balance-following-discontinuation-of-rmg-services-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Probo: प्रोबो ने यूजर्स से खातों में पड़ी शेष राशि निकालने की अपील की, आरएमजी सेवाओं के बंद होने के बाद फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Probo: प्रोबो ने यूजर्स से खातों में पड़ी शेष राशि निकालने की अपील की, आरएमजी सेवाओं के बंद होने के बाद फैसला
Tue, 26 Aug 2025 03:25 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:25 PM IST
सार
Probo: ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों में हालिया बदलाव के बाद गेमिंग प्लेटफॉर्म प्रोबो ने अपनी रियल-मनी गेमिंग (आरएमजी) सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। इस बीच, कंपनी ने अब अपने यूजर्स से अपील की है कि वे अपने खातों में बची हुई राशि को तुरंत निकाल लें और यदि आवश्यक हो तो केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों में हालिया बदलाव के बाद प्रोबो ने अपनी रियल-मनी गेमिंग (आरएमजी) सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने अब अपने यूजर्स से अपील की है कि वे अपने खातों में बची हुई राशि तुरंत निकाल लें और यदि आवश्यक हो तो केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
प्रोबो ने कहा है कि सभी उपयोगकर्ता बिना किसी बाधा के अपनी धनराशि निकाल सकेंगे। हालांकि, निकासी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवाईसी अनिवार्य है। जिन उपयोगकर्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया नहीं की है, उन्हें एप के माध्यम से जल्द से जल्द यह कदम उठाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, "उपयोगकर्ताओं का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और हर निकासी अनुरोध को स्वीकार किया जाएगा। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे अपना केवाईसी समय पर पूरा करें ताकि शेष राशि निकालने में कोई दिक़्क़त न आए। हमारी सहायता टीमें चौबीसों घंटे मदद के लिए उपलब्ध हैं।"
विज्ञापन
प्रोबो ने कहा है कि यह कदम पारदर्शिता, नियामक अनुपालन और उपयोगकर्ता हितों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शेष राशि निकालने और केवाईसी प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत निर्देश कंपनी के एप के सहायता अनुभाग में उपलब्ध हैं।