{"_id":"676568d444ce3281fa04d22f","slug":"review-of-global-and-domestic-economic-scenario-under-the-leadership-of-new-rbi-guv-sanjay-malhotra-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: आरबीआई गवर्नर ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की, पूर्व गवर्नर के काम को सराहा गया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: आरबीआई गवर्नर ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की, पूर्व गवर्नर के काम को सराहा गया
Fri, 20 Dec 2024 06:23 PM IST
नविता स्वरूप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नविता स्वरूप
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:23 PM IST
सार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को वर्तमान वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा करते हुए भारत में बैंकिंग की प्रवृत्तियां और उसकी प्रगती 2023-24 के लिए मसौदा रिपोर्ट पर भी विचार विमर्श इस बैठक में किया गया।
विज्ञापन
संजय मल्होत्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को वर्तमान वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा करते हुए भारत में बैंकिंग की प्रवृत्तियां और उसकी प्रगती 2023-24 के लिए मसौदा रिपोर्ट पर भी विचार विमर्श इस बैठक में किया गया।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 612वीं बैठक आज गुवाहाटी में संजय मल्होत्रा, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड ने बैंक के गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शक्तिकांत दास की ओर से दी गई बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन
बैठक के दौरान शक्तिकांत दास के कार्यकाल और अगले कदमों पर विचार किया गया। बैठक में चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों को भी शामिल किया गया, साथ ही भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति, 2023-24" के लिए मसौदा रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। अन्य प्रतिभागियों में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और स्वामीनाथन जे के साथ-साथ वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू मदिराला शामिल थे।
विज्ञापन