खुदरा बाजार : टमाटर एक सप्ताह में 13% सस्ता, सेबी ने केफिन टेक पर लगाया 1.5 करोड़ जुर्माना, पढ़ें बिजनेस की महत्वपूर्ण खबरें
खुदरा बाजारों में एक सप्ताह पहले 14 दिसंबर को टमाटर 54.55 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। एक सप्ताह में 13 फीसदी सस्ता हुआ है, जबकि एक महीने में दाम 24 फीसदी घट गए।
विस्तार
आपूर्ति बढ़ने से खुदरा बाजारों में टमाटर एक सप्ताह में 13 फीसदी सस्ता हुआ है, जबकि एक महीने में दाम 24 फीसदी घट गए। सरकार ने बुधवार को कहा, 21 दिसंबर को खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें घटकर 47.52 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं। एक सप्ताह पहले 14 दिसंबर को टमाटर 54.55 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, जबकि नवंबर में भाव 62.27 रुपये प्रति किलो था।
इस तरह, टमाटर की कीमतों में एक सप्ताह में 12.89% और एक महीने में 23.69% कमी आई है। सरकार ने कहा कि दिसंबर अंत तक राजस्थान और अन्य राज्यों से फसल बाजार में आने से टमाटर की थोक कीमतें और घट सकती हैं। पिछले महीने टमाटर 120 रुपये प्रति किलो तक बिका था। आइए जानते है बिजनेस की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...
सेबी ने केफिन टेक पर लगाया 1.5 करोड़ जुर्माना
सेबी ने बुधवार को केफिन टेक्नोलॉजीज (पूर्व में कार्वी कंप्यूटरशेयर) पर 1.5 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर बल्लारपुर इंडस्ट्रीज डिफॉल्ट से संबंधित विशेषाधिकार जानकारी के आधार पर टॉरस म्यूचुअल फंड में अपनी इकाइयों को भुनाने के लिए जुर्माना लगा है।
बैंकों को 70 अरब डॉलर की जरूरत : एसबीआई
50 अरब का आईपीओ ला रही फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन इंडिया की इकाई भारत एफआईएच लिमिटेड 50.04 अरब रुपये का आईपीओ लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने सेबी से मंजूरी मांगी है। माना जा रहा है कि आईपीओ नए साल में आ सकता है।