फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   retail inflation rate to be 5.3 percent of may

सर्वे: 5.3 फीसदी रहेगी मई की खुदरा महंगाई दर

Fri, 11 Jun 2021 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 03:46 AM IST
सार

  • खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ने से एक फीसदी इजाफे का अनुमान
  •  4.29 फीसदी थी अप्रैल में खुदरा महंगाई दर

विज्ञापन
retail inflation rate to be 5.3 percent of may
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

खाने-पीने की चीजों और फैक्टरी उत्पादों के दाम बढ़ने से मई में खुदरा महंगाई दर में करीब एक फीसदी इजाफा हो सकता है। अर्थशास्त्रियों के बीच कराए सर्वे के अनुसार, मई में खुदरा महंगाई दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान है। अप्रैल में खुदरा महंगाई 4.29 फीसदी थी, जो तीन महीने में सबसे कम रही।

विज्ञापन


अर्थशास्त्री कुणाल कुंडू का कहना है कि कई राज्यों में चुनाव के चलते अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण रहा। उनमें कोई बदलाव नही हुआ। इस दौरान क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लेकिन चुनाव के तुंरत बाद सिर्फ मई में ही पेट्रोल-डीजल के दाम 7 बार बढ़ाए गए। इसका सीधा असर मई की खुदरा महंगाई दर पर भी देखने को मिल सकता है। 4 से 9 जून के बीच कराए सर्वे में 40 अर्थशास्त्रियों को शामिल किया गया, जिन्होंने एकराय से बताया कि मई में खुदरा महंगाई दर अप्रैल के मुकाबले एक फीसदी बढ़कर 5.30 फीसदी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक महंगाई का ज्यादा असर
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि संक्रमण की दूसरी लहर का आपूति शृंखला पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई का भारत पर ज्यादा प्रभाव दिख रहा है।


क्रूड, खाद्य तेल, सोने जैसी कमोडिटी के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में भी खुदरा महंगाई बढ़ रही है। हालांकि, मई में इसके लगातार छठे महीने आरबीआई के तय 6 फीसदी दायरे से नीचे रहना संतोषजनक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed