फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation may hit a five month low

Retail inflation: पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, इन वजह से कमी के आसार

Thu, 04 Aug 2022 03:19 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 03:19 AM IST
सार

जून में 7.01 फीसदी के मुकाबले जुलाई में 0.36 फीसदी की कमी आ सकती है। जुलाई की महंगाई का आंकड़ा 12 अगस्त को जारी होगा।

विज्ञापन
Retail inflation may hit a five month low
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार बढ़ रही महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की खबर है। जुलाई महीने में खुदरा महंगाई की दर 6.65 फीसदी पर रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह पांच महीने की सबसे कम दर होगी। खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और ईंधन पर टैक्स में कमी से महंगाई घटने के आसार हैं।

विज्ञापन


बार्कलेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जून में 7.01 फीसदी के मुकाबले जुलाई में 0.36 फीसदी की कमी आ सकती है। जुलाई की महंगाई का आंकड़ा 12 अगस्त को जारी होगा। इससे पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई की दर 8 साल के ऊपरी स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


मई में घटी थी पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी
सरकार ने मई में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इससे खाद्य पदार्थों के साथ कई मोर्चों पर राहत मिलने की उम्मीद है। बार्कलेज के भारत में मुख्य अर्थशास्त्री राहुल बजोरिया ने कहा, ऐसे कई सारे कारण हैं, जिनकी वजह से खुदरा महंगाई में कमी के आसार हैं। साथ ही अक्तूबर तक यह आरबीआई के तय दायरे में आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन महीनों में और घटेगी महंगाई
बार्कलेज ने कहा, महंगाई की दर घटने से आरबीआई को भी राहत मिलेगी। ऐसी उम्मीद है कि अगले दो तीन महीने तक इसमें लगातार कमी आती रहेगी। खाद्य तेल, रसोई गैस जैसे मोर्चे पर कीमतों में गिरावट का आसार भी अब कम होता जाएगा। हालांकि, इसने कहा कि पिछले महीने देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ से कुछ नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed