फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation declines to 11-month low of 5.88 pc in November, against 6.77 pc in October: Govt data

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर 11 महीने के निचले स्तर पर, नवंबर महीने में 5.88 प्रतिशत रही मुद्रास्फीति

Mon, 12 Dec 2022 06:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Dec 2022 06:44 PM IST
सार

Retail Inflation: जनवरी-सितंबर, 2022 के दौरान लगातार 3 तिमाहियों के दौरान औसत मुद्रास्फीति मुद्रास्फीति लक्ष्य के ऊपरी सहिष्णुता स्तर 6 प्रतिशत के ऊपर थी। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान औसत मुद्रास्फीति 6.3 प्रतिशत थी, अप्रैल-जून की अवधि में यह 7.3 प्रतिशत थी और सितंबर तिमाही में यह घटकर 7 प्रतिशत हो गई थी।

विज्ञापन
Retail inflation declines to 11-month low of 5.88 pc in November, against 6.77 pc in October: Govt data
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 प्रतिशत पर आ गई, जबकि अक्टूबर में यह 6.77 प्रतिशत थी। सोमवार को सरकार की ओर से इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए। जनवरी-सितंबर, 2022 के दौरान लगातार 3 तिमाहियों के दौरान औसत मुद्रास्फीति मुद्रास्फीति लक्ष्य के ऊपरी सहिष्णुता स्तर 6 प्रतिशत के ऊपर थी। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान औसत मुद्रास्फीति 6.3 प्रतिशत थी, अप्रैल-जून की अवधि में यह 7.3 प्रतिशत थी और सितंबर तिमाही में यह घटकर 7 प्रतिशत हो गई थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 Image

आरबीआई की ओर से महंगाई पर सरकार को दी गई रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक 

Retail inflation declines to 11-month low of 5.88 pc in November, against 6.77 pc in October: Govt data
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

उससे पहले सरकार ने सोमवार को आरबीआई की उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया, जिसमें यह बताया गया है कि केंद्रीय बैंक लगातार तीन तिमाहियों के लिए लक्षित 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा के भीतर मुद्रास्फीति क्यों नहीं रख सका। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा, 'हां सर, आरबीआई ने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है, जैसा कि आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45जेडएन और आरबीआई मौद्रिक नीति समिति और मौद्रिक नीति प्रक्रिया विनियम, 2016 के नियमन 7 के तहत अनिवार्य है।' उन्होंने कहा कि आरबीआई अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत रिपोर्ट को सार्वजनिक सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

वित्त राज्य मंत्री बोले- 22,936 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की चल रही जांच

Retail inflation declines to 11-month low of 5.88 pc in November, against 6.77 pc in October: Govt data
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि अप्रैल 2019 से नवंबर 2022 के बीच गेमिंग कंपनियों की ओर से करीब 23,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की जांच कर अधिकारी कर रहे हैं। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, मंत्री ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने साइबर और क्रिप्टो संपत्ति धोखाधड़ी से संबंधित कई मामलों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक  की संपत्ति अटैच की है।  माल और सेवा कर (जीएसटी) की चोरी के बारे में, चौधरी ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के गठन ने भारत के साथ-साथ विदेशों में स्थित कुछ गेमिंग कंपनियों (ऑनलाइन गेमिंग फर्मों सहित) के खिलाफ जांच शुरू की है। उन्होंने कहा, "इन कंपनियों द्वारा अप्रैल 2019 से नवंबर 2022 की अवधि के दौरान 22,936 करोड़ रुपये की अनुमानित जीएसटी चोरी की गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed