पर्दे के पीछे बैठी ये टीम संभाल रही है देश की अर्थव्यवस्था, RBI के दिग्गज अधिकारी कर रहे हैं निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में जिंदगियों के साथ अर्थव्यवस्था को भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसका असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है, जो अपने सबसे चुनौती भरे दौर से गुजर रही है। हालांकि, एक टीम ऐसी भी है जो देश की अर्थव्यवस्था पर लगातार नजरे बनाए हुए है। यह टीम देश में हर पल हो रही आर्थिक गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। हालांकि, यह कोई भी नहीं जानता कि यह टीम कहां से बैठ कर काम कर रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से एक खुफिया टीम बनाई गई है, जो देश की आर्थिक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस के प्रभाव को कम करने के लिए सेंट्रल बैंक लगातार कोशिश कर रही है।
क्या है इस टीम का काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार और रिजर्व बैंक की तरफ से बनाई गई इस टीम में RBI के अलग-अलग विभाग के कुल 150 अधिकारी शामिल हैं। देश में डिजिटल बैंकिंग और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाओं में किसी भी तरह की रुकावट न आए इसके लिए इस टीम को तैनात किया गया है।
वर्क फ्रॉम होम है बड़ी चुनौती
कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए रिजर्व बैंक ने अपने करीब 14000 कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने को कहा है। ऐसे में जो कर्मचारी वर्कप्लेस पर आ रहे हैं उन्हें भी रोटेशन के तहत बुलाया जा रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की रुकावट न आए इसके लिए RBI की तरफ बनाई गई यह स्पेशल टीम लगातार दिन-रात काम कर रही है।
कोरोनावायरस का कहर
कोरोनावायरस दुनिया भर में कहर बन कर टूटा है। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, 272,000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। भारत की बात की जाए तो कोरोनावायरस के अब तक 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।