फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank canceled the license of this bank, customers will not be able to withdraw money

Bank License Cancelled: रिजर्व बैंक ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे पैसे

Sat, 12 Nov 2022 12:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 12 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

Bank License Cancelled: आरबीआई ने कहा है कि बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद उसे बैंकिंग व्यवसाय करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसके जमा राशि लेने और भुगतान करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Reserve Bank canceled the license of this bank, customers will not be able to withdraw money
आरबीआई ने रद्द किया लाइसेंस, नहीं होगा कारोबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई ने एक और बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने इस बैंक के कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद करन करने का आदेश दिया है। आरबीआई ने जिस बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है उसका नाम बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड है। यह बैंक महाराष्ट्र के यवतमाल का है। आरबीआई के अनुसार बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं बची हैं। इसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। बैंक के आंकड़ों का जिक्र करते हुए आरबीआई ने कहा है कि लगभग 79 जमाकर्ता, जमा बीमा औेर ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के तहत अपनी पूरी जमा राशि पाने के हकदार हैं। डीआईसीजीसी ने 16 अक्तूबर 2022 तक पहले ही कुल बीमित जमा राशि का 294.64 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

विज्ञापन

आरबीआई ने कहा है कि बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद उसे बैंकिंग व्यवसाय करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसके जमा राशि लेने और भुगतान करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को कारोबार बंद होने के बाद बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा और अगर बैंक को अपना कारोबार आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाती है तो यह जनहित में नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed