Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Repo rate may be cut for the first time in five years; RBI MPC meeting from 5th February

RBI: रेपो दर में पांच साल में पहली बार हो सकती है कटौती; आरबीआई की MPC बैठक पांच फरवरी से, सात को आएगा फैसला

Tue, 04 Feb 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
Repo rate may be cut for the first time in five years; RBI MPC meeting from 5th February
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आरबीआई पांच साल में पहली बार रेपो दर में कटौती कर सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि 7 फरवरी को होने वाली घोषणा में केंद्रीय बैंक इसका फैसला कर सकता है। दो वर्षों से रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह जस की तस है। प्रमुख नीतिगत दर में आखिरी बार कटौती मई, 2020 में की गई थी।

विज्ञापन


आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 5-7 फरवरी तक होगी। विश्लेषकों का मानना है कि उपभोग आधारित मांग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक रेपो दर को घटाने का फैसला कर सकता है। हालांकि रुपये में गिरावट चिंता बनी हुई है। रुपया 87 के नीचे आ गया है। खुदरा महंगाई पिछले वर्ष अधिकांश समय आरबीआई के 6 फीसदी के लक्ष्य के भीतर बनी हुई है। ऐसे में सुस्त खपत से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में कटौती हो सकती है।  
विज्ञापन


नकदी बढ़ाने के उपायों पर जोर
 बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, इस बार दो वजहों से दर घटने की संभावना है। पहली, आरबीआई की नकदी बढ़ाने के उपायों की घोषणा से बाजार की स्थिति सुधरी है। 27 जनवरी को बैंकिंग प्रणाली में 1.5 लाख करोड़ की नकदी डालने की घोषणा की गई है। दरों में कटौती के लिए यह भी एक शर्त थी। दूसरी, बजट ने प्रोत्साहन दिया है व इसके समर्थन के लिए रेपो दर को घटाना उचित हो सकता है। हम विकास के पूर्वानुमान में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जीडीपी वृद्धि दर का 6.4% का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.5% पर स्थिर बनी है दो वर्षों से नीतिगत दर
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, हमारा मानना है कि इस बार रेपोदर में कटौती के पक्ष में पलड़ा झुका हुआ है। आरबीआई ने फरवरी, 2023 से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। कोरोना के समय में राहत देने के लिए दरें लगातार घटाई गईं थीं और फिर इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था। नए गवर्नर संजय मल्होत्रा अपनी पहली एमपीसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed