फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Remittances from overseas Indians increased by 12 pc to USD 100 billion in 2022: Sitharaman

Nirmala Sitharaman: 2022 में प्रवासियों ने देश भेजे $100 अरब, FM बोलीं- परदेस में बसे लोग 'वास्तविक राजदूत'

Tue, 10 Jan 2023 05:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 10 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के दौरान एक सत्र में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी भारतीयों को "भारत का वास्तविक राजदूत" बताया। उन्होंने लोगों से जहां तक संभव हो भारत में बने उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
 

विज्ञापन
Remittances from overseas Indians increased by 12 pc to USD 100 billion in 2022: Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को प्रवासी भारतीयों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने देश में वर्ष 2022 में करीब 100 अरब डॉलर भेजे जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के दौरान एक सत्र में बोलते हुए वित्त मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को "भारत का वास्तविक राजदूत" बताया। उन्होंने लोगों से जहां तक संभव हो भारत में बने उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे भारतीय ब्रांड्स को ब्रांड को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।  सीतारमण ने यह भी कहा कि 'चीन प्लस वन' नीति के बाद अब दुनिया 'यूरोपीय संघ (ईयू) प्लस वन' नीति के बारे में बात कर रही है।  उन्होंने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के समक्ष भारत को एक ऐसे देश के रूप में पेश कर रही है जहां वे चीन और यूरोपीय संघ के अलावा अपने कारखाने लगा सकती हैं।  
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को देश के छोटे और बड़े कारोबारियों के साथ भी भागीदारी करनी चाहिए ताकि आजादी के अमृत काल के दौरान अगले 25 वर्षों में प्रवासी भारतीयों के उद्यमिता कौशल का भी देशहित में इस्तेमाल हो सके। उन्होंने कहा, 'विदेश से आने वाले भारतीयों ने वर्ष 2022 में करीब 100 अरब डॉलर धन देश भेजा। वित्त मंत्री ने कहा यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की तुलना में इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''महामारी के बाद एक साल के भीतर लोगों ने सोचा कि भारतीय श्रमिक फिर से विदेश नहीं जाएंगे, पर वे न केवल वापस गए हैं, बल्कि बहुत उपयोगी रोजगार के लिए गए। महज एक वर्ष के भीतर ही प्रवासियों की ओर से भेजी गई राशि में 12 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया।


सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग, दवा विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में भारतीय पेशेवरों के प्रभुत्व का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश ज्ञान और प्रगति का वैश्विक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा, ''आजादी के अमृत काल में आकांक्षी भारत चार 'आई' पर ध्यान केंद्रित रहेगा जिसमें बुनियादी ढांचा (Infrastructure), निवेश (Investment), नवाचार (Investment) और समावेश (Inclusion) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed