फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Relief for India amid global challenges Exports surge Rajesh Agarwal said 2.22% increase in April-January

India Exports Rise: चुनौतियों के बीच भारत को निर्यात में बढ़त, जनवरी में 0.61% बढ़ा; जानें वित्त वर्ष का हाल

Mon, 16 Feb 2026 04:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 04:39 PM IST
सार

वैश्विक आर्थिक दबावों के बावजूद  भारत के निर्यात में जनवरी में 0.61% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, अप्रैल से जनवरी तक कुल निर्यात 2.22% बढ़ा है। इसे अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Relief for India amid global challenges Exports surge Rajesh Agarwal said 2.22% increase in April-January
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के निर्यात में जनवरी महीने में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि जनवरी में देश का निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। यह बढ़ोतरी वैश्विक चुनौतियों के बीच सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी तक कुल निर्यात 2.22 प्रतिशत बढ़कर 366.63 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ता निर्यात देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की स्थिति बेहतर हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- असम की बदलती सियासत: भूपेन बोरा ने कुछ ही घंटों में क्यों लिया यू-टर्न? जानें इस्तीफा वापस लेने की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की एक टीम जाएगी अमेरिका
इसके साथ ही वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत की एक टीम अगले हफ्ते अमेरिका जाएगी ताकि मार्च में होने वाले अंतरिम व्यापार समझौते के लिए कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप दिया जा सके। यह यात्रा 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस महीने भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप दिया था। अब इस ढांचे को कानूनी समझौते में बदलना बाकी है, जिसे दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- India-AI Summit: तन्मय माहेश्वरी ने कहा- हर तकनीक के अच्छे-बुरे पहलू होते हैं, लेकिन एआई किसी की जगह नहीं लेगा

दर्पण जैन करेंगे अमेरिका का दौरा

वाणिज्य सचिव ने यह भी बताया कि दोनों देश इस कानूनी समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हैं और इसके लिए आभासी बातचीत भी हो रही है। अगले हफ्ते भारत के मुख्य वार्ता प्रतिनिधि दर्पण जैन अमेरिका का दौरा करेंगे और इस कानूनी समझौते को अंतिम रूप देंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed