फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Retail: Special Swadesh stores will be started for artisans agricultural and food products can be bought Latest Update

रिलायंस रिटेल: कारीगरों के लिए विशेष ‘स्वदेश’ स्टोर किए जाएंगे शुरू, कृषि और खाद्य उत्पादों को खरीदा जा सकेगा

Thu, 21 Apr 2022 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि यह स्टोर भारत में हस्तनिर्मित कार्यक्रम को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एक वैश्विक मंच मुहैया कराएगा। पहला स्वदेश स्टोर 2022 की दूसरी छमाही में खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Reliance Retail: Special Swadesh stores will be started for artisans agricultural and food products can be bought Latest Update
रिलायंस रिटेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिलायंस रिटेल पूरी तरह कारीगरों के लिए समर्पित विशेष स्टोर ‘स्वदेश’ शुरू करेगी। कंपनी ने गुरुवार को इस बारे में जनकारी दी। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस स्टोर में कृषि और खाद्य उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा यहां से हथकरघा, परिधान, वस्त्र, हस्तशिल्प और हाथ से बने प्राकृतिक उत्पादों को खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन


रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि यह स्टोर भारत में हस्तनिर्मित कार्यक्रम को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एक वैश्विक मंच मुहैया कराएगा। पहला स्वदेश स्टोर 2022 की दूसरी छमाही में खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि कार्यक्रम की अगुवाई रिलायंस रिटेल के हस्तशिल्प ब्रांड स्वदेश द्वारा की जा रही है, जो देश भर के दस्तकारी उत्पादों के लिए पूरी तरह कारीगरों को समर्पित स्टोर है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की अनुषंगी कंपनी रिलायंस रिटेल स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करने की संभावनाएं भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में कंपनी ने गुरुवार को कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए। आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि भारतीय कला और शिल्प का भविष्य एक रोमांचक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल विभिन्न स्थानीय कलाकारी को राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में मदद करने के लिए विभिन्न सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed