फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RIL-Reliance Jio Q4 Net Profit Rises 13pc to rs 4,716 crore

Reliance: FY 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा 19.10% बढ़ा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

Reliance Jio: वित्तीय वर्ष 2023 में रिलायंस जियो का कुल शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 18,207 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष यानी 2021-22 में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 14,817 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में हालिया वृद्धि ऐसे समय पर हुई है जब जियो अपने प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल की स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त में कर रहा है। 

विज्ञापन
RIL-Reliance Jio Q4 Net Profit Rises 13pc to rs 4,716 crore
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

विस्तार

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 19.10 प्रतिशत बढ़कर 19,299 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 16,203 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


कंपनी के राजस्व में 23 प्रतिशत की वृद्धि
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 और Q4 यानी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। नतीजों के अनुसार FY2022-23 सभी व्यवसायों में जोरदार प्रदर्शन के दम पर रिलायंस का वार्षिक कंसोलिडेटेड राजस्व 23.2% (YoY) बढ़कर ₹9,76,524 करोड़ रु ($118.8 बिलियन) पर जा पहुंचा है। इस दौरान कंपनी का वार्षिक EBITDA पहली बार ₹1,50,000 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर गया है। इसमें 23.1% (YoY) की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का EBITDA ₹154,691 करोड़ ($18.8 बिलियन) रहा। FY2022-23 में आरआईएल का वार्षिक कंसोलिडेटेड लाभ 9.2% बढ़कर (YoY), टैक्स के बाद ₹74,088 करोड़ ($9.0 बिलियन) रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से जारी किए गए आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त में IPL स्ट्रीम करने के बावजूद जियो का मुनाफा 13% बढ़ा
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के मुनाफे में वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 31 मार्च 2023 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 4,716 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग के दौरान कंपनी ने यह जानकारी दी है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4173 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व भी 12 प्रतिशत बढ़कर 23,394 करोड़ हो गया। मार्च 2022 में यह 20,945 करोड़ रुपये था।

वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़ा
वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 18,207 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष यानी 2021-22 में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 14,817 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में हालिया वृद्धि ऐसे समय पर हुई है जब जियो अपने प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल की स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त में कर रहा है। बता दें कि 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में रिलायंस जियो का कुल राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 90,786 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह 76,977 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed