फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance jio celebration pack offer, get 10gb data for free

जियो का नया धमाका, ग्राहकों ऐसे मिलेगा 10 जीबी मुफ्त डाटा

Wed, 30 Jan 2019 12:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 30 Jan 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
reliance jio celebration pack offer, get 10gb data for free

अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो फिर आप मुफ्त में 10 जीबी डाटा पा सकते हैं। हालांकि इस सुविधा का लाभ ग्राहकों को केवल पांच दिनों के लिए मिलेगा। वहीं ग्राहकों को प्रतिदिन मिलने वाले डाटा के अलावा होगा। 

विज्ञापन

1.5 जीबी प्लान वालों को मिलेगा 3.5 जीबी डाटा

रिलायंस जियो ने सेलिब्रेशन पैक निकाला है। इसके तहत ग्राहकों को अगले 5 दिनों में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। अगर आपने 399 वाला पैक लिया है, जिसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है, उसमें ग्राहकों को 3.5 जीबी डाटा मिलेगा। ये नया पैक जियो के प्राइम यूजर्स को ही उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

केवल ऐप पर होगा उपलब्ध

हालांकि यह ऑफर जियो की वेबसाइट पर ग्राहकों को नहीं मिलेगा। इसका फायदा केवल माईजियो ऐप पर जाकर मिल सकेगा। आप मायप्लान्स में जाकर जियो सेलिब्रेशन पैक को चेक कर सकते हैं। जोकि आपके मौजूदा प्लान के नीचे दिया गया होगा। अगर यहां सेलिब्रेशन पैक आपको नजर नहीं आ रहा है यानी कंपनी ने आपको फ्री डेटा देने के लिए सेलेक्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

reliance jio celebration pack offer, get 10gb data for free

जियो फोन यूजर के लिए लांग टर्म प्लान

यदि आप भी एक जियो फोन यूजर हैं तो रिलायंस जियो ने आपको तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए लंबी अवधी के टैरिफ प्लान पेश किए हैं। जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन के लिए पेश किए गए इन दोनों प्लान की वैधता 6 महीने और 3 महीने है। तो आइए इन दोनों प्लान के बारे में जानते हैं।

जियो ने 594 रुपये और 297 रुपये के दो प्लान जियो फोन के लिए पेश किए हैं। इनमें से 594 रुपये वाले प्लान की वैधता 6 महीने और 297 रुपये वाले प्लान की वैधता 3 महीने है। बता दें कि जियो फोन उपभोक्ताओं के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधी का प्लान उपलब्ध नहीं था।

जियो फोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा। इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed