फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance industries walt disney media operations merger in india nita ambani will be chair person

Reliance: वाल्ट डिज्नी और रिलायंस मीडिया के विलय का एलान, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

Wed, 28 Feb 2024 07:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Feb 2024 07:47 PM IST
सार

वॉल्ट डिज्नी कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को भारत में अपने मीडिया परिचालन का विलय कर 70,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी कंपनी बनाने की घोषणा की। डिज्नी और रिलायंस इस संबंध में एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी।

विज्ञापन
reliance industries walt disney media operations merger in india nita ambani will be chair person
रिलायंस डिज्नी हॉटस्टार डील। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में वाल्ट डिज्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मीडिया ऑपरेशन का विलय हो गया है। बयान के अनुसार, रिलायंस इस डील के तहत दोनों कंपनियों के विलय से बनी इकाई में 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वॉल्ट डिज्नी कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को भारत में अपने मीडिया परिचालन का विलय कर 70,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी कंपनी बनाने की घोषणा की। डिज्नी और रिलायंस इस संबंध में एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी। इस कंपनी में रिलायंस की 63.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं डिज्नी को 36.84 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। दोनों कंपनियों के मीडिया ऑपरेशन से बने संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। वहीं उदय शंकर इस नई कंपनी के उपाध्यक्ष होंगे। 
विज्ञापन


सौदे से भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्य का होगा निर्माण
रिलायंस अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट यूनिट वायकॉम 18 के माध्यम से कई टीवी चैनल्स, जियो स्ट्रीमिंग एप का संचालन करता है। वहीं वाल्ट डिज्नी का भारत में वेंचर डिज्नी इंडिया हैं, जिसके अंतर्गत स्टार इंडिया भी आता है। जिसके पास कलर्स, स्टार प्लस, स्टार गोल्ड, स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनल्स का स्वामित्व है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मीडिया ऑपरेशंस और वाल्ट डिज्नी का विलय भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्य में से एक का निर्माण करेगा, जिसका मुकाबला जी एंटरटेनमेंट और सोनी के संयुक्त उद्यम और नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों से होगा। 
विज्ञापन


भारत के मीडिया क्षेत्र में आएंगे बड़े बदलाव
बयान में कहा गया है कि 'विलय से बने संयुक्त उद्यम से भारत में डिजिटल और मीडिया के क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे। इससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और बेहतर कंटेंट कहीं भी और कभी भी मिल सकेगा।' इस जॉइंट वेंचर (संयुक्त उद्यम) को भारत में डिज्नी फिल्म के वितरण और प्रोडक्शन के भी अधिकार मिलेंगे। विलय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक समझौता है, जो भारत के मनोरंजन जगत में नए युग की शुरुआत करेगा। हम हमेशा डिज्नी की बतौर सबसे अच्छे मीडिया ग्रुप के तौर पर इज्जत करते हैं और इस संयुक्त उद्यम को लेकर रोमांचित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वाल्ट डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा कि 'भारत, दुनिया की सबसे जनसंख्या वाला बाजार है और हम इस अवसर को लेकर रोमांचित हैं। रिलायंस को भारतीय बाजार की गहरी समझ है और हम साथ में मिलकर कंपनी को भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बना सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को डिजिटल सर्विस, मनोरंजन और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बेहतर कंटेंट मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed