{"_id":"6409cd05d6e1745ae40c505c","slug":"reliance-consumer-products-brings-back-the-great-indian-taste-with-campa-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reliance Campa Cola: 50 साल पुराने ब्रांड कैंपा की बाजार में वापसी, रिलायंस ने नए अंदाज में किया लॉन्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reliance Campa Cola: 50 साल पुराने ब्रांड कैंपा की बाजार में वापसी, रिलायंस ने नए अंदाज में किया लॉन्च
Thu, 09 Mar 2023 05:54 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:54 PM IST
सार
लॉन्चिंग के मौके पर आरसीपीएल के प्रवक्ता ने कहा, “कैम्पा को उसके नए अवतार में पेश करके, हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रांड को अपनाएंगे, युवा उपभोक्ताओं को नया स्वाद पसंद आएगा।
विज्ञापन
कैम्पा कोला
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड, कैंपा को एक बार फिर लॉन्च कर दिया है। रिलायंस से समझौते के बाद 50 साल पुराने ब्रांड कैंपा ने भारतीय पेय पदार्थों के बाजार में वापसी की है। शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है।
विज्ञापन
पेप्सी और कोका कोला को सीधी टक्कर देगा रिलायंस
इंडियन ब्रांड कैंपा को बाजार में उतार कर रिलायंस इंडस्ट्री ने भारतीय पेय पदार्थों की मार्केट में दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों, पेप्सीको और कोका कोला को चुनौती दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि कैंपा सीधे तौर पर पेप्सीको और कोका कोला के मार्केट शेयर सेंध लगाएगी। भारत में अपनी खुद की रिटेल चेन के दम पर रिलायंस इन दिग्गज कंपनियों का मुकाबला करने उतरी है।
विज्ञापन
कंपनी को भरोसा- कैम्पा के नए रूप को नई पीढ़ी के उपभोक्ता अपनाएंगे
लॉन्चिंग के मौके पर आरसीपीएल के प्रवक्ता ने कहा, “कैम्पा को उसके नए अवतार में पेश करके हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रांड को अपनाएंगे। उन्होंने कहा, 'युवा उपभोक्ताओं को कैम्पा नया स्वाद पसंद आएगा। तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैंपा के लिए अधिक अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को बाजार में उतारा
रिलायंस 200, 500 और 600 मिलीलीटर के पैक के अलावे एक और दो लीटर के फैमिली पैक में भी कैंपा उतार रही है। आरसीपीएल ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से शुरू करके पूरे भारत में अपने कोल्ड बेवरेज पोर्टफोलियो की शुरुआत की है। कंपनी का लक्ष्य किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को भारतीय उपभोक्ताओं को परोसना है। कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।