फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   REIT in India is still in a developing stage

REIT: ज्यादा आकर्षक है खुदरा रीट आईपीओ, पढ़ें क्या है भारत में इसकी स्थिति

Mon, 08 May 2023 06:24 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 May 2023 06:24 AM IST
सार

खुदरा निवेशकों को रीट में निवेश के लिए सेबी ने कई बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब खुदरा निवेशक कम से कम 15,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं, जो पहले 50 हजार रुपये की सीमा थी। रीट में इस बदलाव और इससे मिलने वाले फायदे का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
REIT in India is still in a developing stage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में रीट अभी एक विकासशील चरण में है। यह एक ऐसा उद्योग है जो बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। किसी भी साधन में निवेश उस समय अच्छा होता है, जब वह विकासशील चरण में हो, क्योंकि तब निवेश करने पर आपको लंबा समय मिलता है और साथ ही कम भाव पर आप निवेश कर सकते हैं। भारत में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) को भी एक आईपीओ के तौर पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जा सकता है। हालांकि, 2019 में आए पहले रीट आईपीओ की तुलना में अब इसमें काफी बदलाव हुआ है। खासकर खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेबी ने समय-समय पर बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


औसत रिटर्न के लिए करें निवेश 
इस समय खुदरा रीट में टैक्स फ्री एफडी और 10 साल की सरकारी प्रतिभूतियों के मुकाबले 2-3 फीसदी अधिक रिटर्न मिल सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खुदरा रीट से सालाना 7.5 फीसदी का लाभांश ब्याज मिल सकता है। इसका 70 फीसदी लाभांश टैक्स फ्री होता है। 
विज्ञापन


आपके आयकर स्लैब के आधार पर 6.6 फीसदी से 7.3 फीसदी तक का करमुक्त लाभ आपको मिल सकता है। शेयर बाजार में जहां लंबे समय से उतार-चढ़ाव है और डेट म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के टैक्स पर बजट में बदलाव किया गया है, ऐसे में खुदरा रीट एक आकर्षक निवेश का साधन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा निवेशकों के लिए रीट की शुरुआत
ब्लैकस्टोन की समर्थित कंपनी नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट की यूनिट्स को आप 11 मई तक खरीद सकते हैं। इसका मूल्य 95 से लेकर 100 रुपये प्रति यूनिट है। यानी आपको कम से कम 150 यूनिट खरीदना होगा। यह यूनिट्स स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगी। यह भारत का पहला खुदरा रीट आईपीओ है। इससे पहले तीन रीट आईपीओ आए थे। इसमें एंबेसी, माइंडस्पेस और ब्रुकफील्ड थे। यह तीनों ऑफिस मैनेजमेंट वाले रीट थे। यानी इसमें खुदरा निवेशक को भी कम से कम 50,000 रुपये से निवेश की शुरुआत करनी होती थी। 

पहले के रीट काफी महंगे भाव पर
अब तक जो तीन रीट सूचीबद्ध हुए हैं, वे काफी महंगे भाव पर आए थे। इनका भाव 275 से 300 रुपये के बीच था। हालांकि, बावजूद इनके इन सभी ने निवेशकों को फायदा ही दिया है। रीट में आपको यह भी फायदा होता है कि यह विभिन्न तरीके से आपको आय देता है। जैसे लाभांश, ब्याज और निवेश पर रिटर्न। आने वाले समय में और ज्यादा खुदरा रीट बाजार में आ सकते हैं।

आपके पैसे को रियल एस्टेट में निवेश करता है रीट
जिस तरह म्यूचुअल फंड की कोई स्कीम कई निवेशकों से पैसा जुटाकर शेयरों या बॉन्ड में निवेश करती है, उसी तरह रीट निवेशकों से पैसा जुटाकर रिटल एस्टेट में निवेश करता है। इससे रीट को नियमित आय होती है। 

जिस प्रॉपर्टी में उसने निवेश किया है, उसकी कीमत बढ़ती है। इससे भी उसे फायदा होता है। रीट कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश करता है। इसमें मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बिजनेस पार्क आदि हो सकते हैं। इस निवेश से किराये के रूप में नियमित आय होती है।

सेबी ने 2015 में बनाया था रीट का नियम
सेबी ने रीट के लिए 2015 में नियम बनाए थे। रीट को अपने फंड का 80 फीसदी पूरी तरह से तैयार और किराया देने वाली प्रॉपर्टी में निवेश करना पड़ता है। इसका मकसद नियमित आय हासिल करना है।


सेबी के दिशानिर्देश के मुताबिक, रीट को अपनी आय का 90 फीसदी हिस्सा लाभांश या ब्याज के रूप में निवेशकों में बांटना पड़ता है। इससे निवेशक को रीट में अपने निवेश पर नियमित आय कमाने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed