फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   refund of jet airways ticket may be delayed

संकट : जेट एयरवेज के यात्रियों को रद्द टिकट का रिफंड पाने में आ सकती है मुश्किल

Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM IST
अमर शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM IST
सार

  • जेट एयरवेज का संचालन पूरी तरह बंद होने से सैकड़ों टिकट होंगे रद्द
  • 60 फीसदी तक गिर चुके हैं जनवरी से अब तक जेट एयरवेज के शेयर

विज्ञापन
refund of jet airways ticket may be delayed
jet airways - फोटो : PTI

विस्तार

जेट एयरवेज की सभी उड़ानें ठप होने से सैकड़ों यात्रियों के सामने दोहरी मुश्किल आ गई है। एक तरफ उन्हें पूर्व नियोजित यात्रा को पूरा करने के लिए काफी ऊंचे दाम पर नया टिकट खरीदना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर रद्द हुए टिकट का रिफंड पाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक पूर्व अधिकारी और एयरोस्पेस एक्सपर्ट का कहना है कि एयरलाइन के पास भीषण नकदी संकट है, जिसकी वजह से उसे संचालन पूरी तरह बंद करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में मुश्किल आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं आता है तो इस बात की काफी आशंका है कि यात्रियों को पैसे वापस पाने के लिए उपभोक्ता अदालत का रुख करना पड़े। इतना ही नहीं, अगर कर्जदाता ऋण समाधान प्रक्रिया के तहत एनसीएलटी का रुख करते हैं तो यात्रियों को रिफंड पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

10 मई से पहले उम्मीद नहीं

एसबीआई की अगुवाई वाले कर्जदाताओं के समूह ने कहा है कि एयरलाइन को किसी भी तरह का फंड पाने के लिए 10 मई तक इंतजार करना होगा। इससे पहले राशि उपलब्ध कराने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। बैंकों ने बताया कि कंपनी की हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली की अंतिम समय-सीमा 10 मई निर्धारित की है और जब तक कोई कानूनी खरीदार सामने नहीं आता, नया फंड जारी करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में 8 एयरलाइन बंद

वर्ष 2014 से अब तक जेट एयरवेज सहित आठ एयरलाइन बंद हो चुकी हैं। इसमें एयर पेगासस, एयर कोस्टा, एयर कार्निवल, एयर डेक्कन, एयर ओडिशा, जूम एयर और किंगफिशर शामिल हैं। ये हालात तब हैं जब घरेलू विमानन उद्योग पिछले कुल वर्षों में 10 फीसदी से ज्यादा की वृद्घि कर रहा है।

20% तक बढ़ सकता है हवाई किराया

जेट एयरवेज का टिकट बुक है, क्या होगा? 
>> डीजीसीए और अन्य रेगुलेटर यह व्यवस्था कर रहे हैं कि कंपनी टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों का पालन करे। जेट को कैंसिल टिकट के ही 3500 करोड़ रु. लौटाने हैं।

क्या जेट बंद हो जाने से किराया बढ़ेगा?
>> जेट के विमान खड़े होने के कारण महीने भर में कुछ रूट्स पर किराया 100% तक बढ़ गया था। जेट के पूरी तरह बंद होने के बाद किराया 20% तक बढ़ सकता है। डीजीसीए ने एयरलाइंस को किराया नीचे लाने को कहा है।

जमीन पर खड़े विमानों का क्या होगा?
>> दिसंबर में जेट की रोजाना 650 उड़ानें थीं। अंतिम दिन 37 रह गईं। लीजिंग कंपनियां जेट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दूसरी एयरलाइंस को विमान दे रही हैं। जेट के खाली हुए फ्लाइट स्लॉट भी दूसरी एयरलाइंस को दे दिए गए हैं। ताकि उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सके।

जेट में नौकरी कर रहे लोगों का क्या होगा?
>> स्टाफ को जनवरी से सैलरी नहीं मिली है। सीईओ विनय दुबे ने कहा- 'नीलामी में 20 हजार कर्मचारियों का क्या होगा, हमें नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed