फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   refined oil to become costlier from next month

अगले महीने से बिगड़ेगा आपके किचन का बजट, रिफाइंड तेल पर पड़ेगी महंगाई की मार

Sat, 24 Mar 2018 11:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
refined oil to become costlier from next month

अगले महीने से आपके किचन का बजट बिगड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर खाद्य तेल बेचने वाली कंपनियां रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। अगले महीने से सभी प्रकार के रिफाइंड तेल में कम से कम 5 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इस वजह से बढ़ सकती हैं कीमतें
मलेशिया ने पॉम ऑयल पर 5 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला किया है, जो कि 7 अप्रैल से लागू हो जाएगा। अभी तक मलेशिया से जो पॉम ऑयल एक्सपोर्ट होता था, उस पर किसी तरह की ड्यूटी नहीं लगती थी। लेकिन अब यह फ्री नहीं होगा। 
विज्ञापन


भारत सबसे बड़ा इंपोर्टर
भारत पॉम ऑयल का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। बाजार में जितने भी रिफाइंड ऑयल बिकते हैं, उनमें पॉम ऑयल को मिक्स करके बेचा जाता है। मलेशिया के प्लांटेशन इंडस्ट्रीज एंड कमोडिटीज मंत्री दातुक सेरी माह सीयू ने क्वालालंपुर में संवाददाताओं से बातचीत में फिर अपनी बात दोहराई है कि कच्चे पॉम ऑयल का निशुल्क निर्यात सात अप्रैल के बाद जारी रखने की सरकार की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बढ़ा दी थी इंपोर्ट ड्यूटी
एक मार्च को भारत सरकार ने क्रूड पॉम ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी को 30 फीसदी से बढ़ाकर 44 फीसदी और रिफाइंड पॉम ऑयल पर 40 फीसदी से बढ़ाकर 54 फीसदी कर दिया था। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने जनवरी 2018 में 10.96 लाख टन कच्चे पॉम ऑयल का आयात किया था जबकि इस महीने 1.5 लाख टन से ज्यादा का इंपोर्ट किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed