फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Recruitment of office workers increased by four percent, FMCG companies provided the most jobs

Jobs: ऑफिस में काम करने वालों की भर्तियां चार फीसदी बढ़ीं, एफएमसीजी कंपनियों ने दीं सर्वाधिक नौकरियां

Tue, 04 Feb 2025 05:10 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 05:10 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, एफएमसीजी कंपनियों की कुल भर्तियों में 16 फीसदी हिस्सेदारी रही। बीमा का 15 फीसदी और औषधि का 11 फीसदी योगदान रहा। इन प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के साथ भर्ती माहौल स्थिर रहा। 

विज्ञापन
Recruitment of office workers increased by four percent, FMCG companies provided the most jobs
jobs - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑफिस में बैठकर किए जाने वाले कार्यों (व्हाइट कॉलर जॉब) के लिए भर्ती गतिविधियां जनवरी में चार फीसदी बढ़ गईं। नौकरियां देने में एफएमसीजी कंपनियां अग्रणी रहीं। भर्ती गतिविधियों से जुड़ेे पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के आधार पर सोमवार को जनवरी में भर्ती गतिविधियां तेज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


कुल भर्तियों में एफएमसीजी कंपनियों की हिस्सेदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, एफएमसीजी कंपनियों की कुल भर्तियों में 16 फीसदी हिस्सेदारी रही। बीमा का 15 फीसदी और औषधि का 11 फीसदी योगदान रहा। इन प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के साथ भर्ती माहौल स्थिर रहा। आतिथ्य क्षेत्र में भर्तियों में आठ फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि आईटी भर्ती सपाट रही है।
विज्ञापन


जनवरी के भर्ती परिदृश्य में राजस्थान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों ने क्रमशः 35 फीसदी एवं 32 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, पिछले साल जनवरी में भर्तियों में 11 फीसदी की निराशाजनक गिरावट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उलट, 2025 की शुरुआत सकारात्मक रही है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के कारण भर्ती गतिविधियां संयमित रही हैं। हालांकि, एफएमसीजी, औषधि, बीमा और आतिथ्य जैसे अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि कार्यालय भूमिकाओं के लिए अच्छा संकेत है। आगे भी भर्तियों में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed