फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Recruitment increased by 6 percent in March 2022 , 13 percent growth in Delhi NCR

Employment: मार्च में छह फीसदी बढ़ी भर्ती, दिल्ली-एनसीआर में 13 फीसदी की तेजी

Wed, 20 Apr 2022 05:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Apr 2022 05:03 AM IST
सार

विभिन्न क्षेत्रों से जुटाई गई एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न कंपनियों ने अपनी भर्ती में तेजी ला दी है और इस वजह से अच्छी बढ़त दिखी है। मान्स्टर एंप्लॉयमेंट इंडेक्स (एमईआई) ने 13 शहरों में एक सर्वे किया और उसमें यह बात उभरकर सामने आई है।

विज्ञापन
Recruitment increased by 6 percent in March 2022 , 13 percent growth in Delhi NCR
नौकरियों की भर्ती में छह फीसदी का उछाल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना से अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार का असर अब भर्ती की गतिविधियों पर भी दिखने लगा है। मार्च महीने में एक साल पहले की तुलना में नौकरियों की भर्ती में छह फीसदी का उछाल आया है। दिल्ली-एनसीआर में 13 फीसदी की तेजी देखी गई है, हालांकि भर्ती के लिहाज से यह पांचवें नंबर पर रही।

विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों से जुटाई गई एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न कंपनियों ने अपनी भर्ती में तेजी ला दी है और इस वजह से अच्छी बढ़त दिखी है। मान्स्टर एंप्लॉयमेंट इंडेक्स (एमईआई) ने 13 शहरों में एक सर्वे किया और उसमें यह बात उभरकर सामने आई है। इसने ऑनलाइन भर्ती गतिविधियों को ट्रैक किया और एक साल के स्तर से इसकी तुलना करने पर पता चला कि छह फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन


13 शहरों में दो अंकों की दर से रही बढ़त
इन 13 शहरों में शामिल सभी महानगरों ने वार्षिक आधार पर नौकरी देने की दर में दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है।  कंपनियों में होने वाली भर्तियों के मामले में 21% के साथ मुंबई पहले स्थान पर रही। इसका मतलब सबसे ज्यादा रोजगार यहां मिला। 20% के साथ दूसरे नंबर पर कोयंबतूर, चेन्नई और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रहे। इनमें 16-16 फीसदी की बढ़त देखी गई। कोलकाता और दिल्ली-एनसीआर में 13-13%की बढ़त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण और उत्पादन में 16 फीसदी की तेजी
रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में 12 फीसदी की तेजी रही। मार्च, 2022 के आंकड़ों के अनुसार भर्ती की ज्यादा मांग बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा कंपनियों में देखने को मिली। इनमें भर्ती की दर सबसे ज्यादा 37 फीसदी रही। दूरसंचार क्षेत्र में 17 फीसदी का सुधार दिखा जबकि विनिर्माण और उत्पादन के क्षेत्र में 16 फीसदी की दर से भर्ती की गई।  


केवीआईसी ने किया 8.25 लाख रोजगार का निर्माण
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) के तहत 2021-22 के दौरान 8.5 लाख रोजगार का निर्माण किया और एक लाख यूनिट की स्थापना की। एक साल पहले की तुलना में इसमें 39 फीसदी की बढ़त देखी गई है।  इस योजना के लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है, जब केवीआईसी ने किसी एक वित्तवर्ष में एक लाख से ज्यादा यूनिट की स्थापना की है। इसे 2008 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed