फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   record more than 37 lakh passenger vehicles were sold in the domestic market last year

Passenger Vehicles: घरेलू बाजार में पिछले साल बिके रिकॉर्ड 37.93 लाख यात्री वाहन

Mon, 02 Jan 2023 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 06:07 AM IST
सार

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एवं सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी कैलेंडर वर्ष के लिहाज से 2022 में सबसे ज्यादा यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई। इससे पहले 2018 में 33.3 लाख यात्री वाहन बिके थे।

विज्ञापन
record more than 37 lakh passenger vehicles were sold in the domestic market last year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री के लिहाज से 2022 शानदार साल रहा। सेमीकंडक्टर आपूर्ति का संकट कम होने और मजबूत मांग के दम पर पिछले साल घरेलू बाजार में रिकॉर्ड 37.93 यात्री वाहन बिके। बिक्री का यह आंकड़ा 2021 में बिके 30.82 लाख यात्री वाहनों के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया, ह्यूंडई और टाटा मोटर्स ने सर्वाधिक कारें बेचीं। टोयोटा किर्लोस्कर और स्कोडा जैसी कंपनियों ने भी रिकॉर्ड वाहन बेचे। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एवं सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी कैलेंडर वर्ष के लिहाज से 2022 में सबसे ज्यादा यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई। इससे पहले 2018 में 33.3 लाख यात्री वाहन बिके थे। 
विज्ञापन


कंपनियों के लिहाज से ऐसा रहा साल
कंपनी 2022 में बिक्री   तेजी

मारुति      15.76 लाख   16%
ह्यूंडई     5,52,511    9.4%
टाटा मोटर्स 5,26,798    —
टोयोटा      1,60,357    23%
स्कोडा      53,721      125%

एसयूवी की विशेष मांग
आंकड़ों के मुताबिक, कुल बिक्री में 10 लाख रुपये या इससे अधिक कीमत के यात्री वाहनों की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी रही।
-ग्राहकों में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की विशेष रूप से मांग रही। यात्री वाहनों की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 42.3% रही।

दिसंबर में मारुति की बिक्री घटी, ह्यूंडई और टाटा मोटर्स में उछाल
मारुति सुजुकी के वाहनो की कुल थोक बिक्री दिसंबर, 2022 में 9% घटकर 1,39,347 इकाई रह गई। दिसंबर, 2021 में यह आंकड़ा 1,53,149 इकाई रहा था। इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी के वाहनों की थोक बिक्री 9.91% घटकर 1,13,535 इकाई रह गई। हालांकि, ह्यूंडई की थोक बिक्री 20.2% बढ़कर 38,831 इकाई पहुंच गई। टाटा मोटर्स ने 40,043 यात्री वाहन बेचे। यह दिसंबर, 2021 में बिके 35,299 यात्री वाहनों से 13.4% ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी मोटर की बिक्री में 53%, स्कोडा में 48% और होंडा कार्स में 7% की तेजी रही। हालांकि, टोयोटा किर्लोस्कर के वाहनों की बिक्री में 3.8% गिरावट रही।

10 लाख के लक्ष्य से चूक सकते हैं ई-दोपहिया वाहन
चालू वित्त वर्ष में ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 लाख इकाई के तय लक्ष्य से 20 फीसदी कम रह सकती है। सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने कहा, सरकार ने 1,100 करोड़ रुपये की सब्सिडी रोक रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed