फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Record 15,245 crore investment in mutual fund SIP 33 lakh new accounts were opened in July

Investment: म्यूचुअल फंड एसआईपी में रिकॉर्ड 15,245 करोड़ निवेश, एम्फी ने कहा- जुलाई में खोले गए 33 लाख नए खाते

Thu, 10 Aug 2023 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 06:18 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के दौरान कुल 58,500 करोड़ रुपये एसआईपी में आए हैं। 2022-23 में इसी अवधि में 1.56 लाख करोड़ रुपये आए थे। वहीं, ओवरनाइट फंड, कम और मध्यम अवधि की योजनाओं से निकासी हुई है। 

विज्ञापन
Record 15,245 crore investment in mutual fund SIP 33 lakh new accounts were opened in July
investment - फोटो : istock

विस्तार

म्यूचुअल फंड निवेशक एसआईपी पर जमकर भरोसा दिखा रहे हैं। यही कारण है कि जुलाई में एसआईपी के माध्यम से निवेश रिकॉर्ड 15,245 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह तब हुआ है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड के निवेश में मासिक आधार पर 12 फीसदी की गिरावट आई है। जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 7,626 करोड़ रुपये आए हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में 33 लाख नए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) खाते खुले हैं। जून में एसआईपी योगदान 14,734 करोड़ और मई में 14,749 करोड़ रुपये था। दिलचस्प यह है कि अक्तूबर, 2022 से लगातार एसआईपी में मासिक निवेश 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आ रहा है।

विज्ञापन

अप्रैल-जुलाई में आए 58,500 करोड़ रुपये
आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के दौरान कुल 58,500 करोड़ रुपये एसआईपी में आए हैं। 2022-23 में इसी अवधि में 1.56 लाख करोड़ रुपये आए थे। वहीं, ओवरनाइट फंड, कम और मध्यम अवधि की योजनाओं से निकासी हुई है। एसआईपी मासिक निवेश का माध्यम है, जिसके जरिये 500 रुपये मासिक से भी निवेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

लगातार 29वें महीने इक्विटी फंड में निवेश
इक्विटी फंडों में लगातार 29वें महीने शुद्ध प्रवाह जारी है। हालांकि, जुलाई में निवेश जून के 8,637 करोड़ से घटकर 7,626 करोड़ रुपये रह गया था। कुल 43 कंपनियों का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य जुलाई में 46.37 लाख करोड़ रहा है, जो जून में 44.39 लाख करोड़ रुपये था। हाइब्रिड योजनाओं में 12,421 करोड़ जुलाई में आए, जबकि जून में 14,193 करोड़ रुपये आए थे। डेट योजनाओं में जुलाई में 61,400 करोड़ का निवेश आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed