फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI will make a big announcement on Friday, decision on key interest rate

RBI: आरबीआई शुक्रवार को करेगा बड़े एलान, नीतिगत ब्याज दर को लेकर हो सकता है फैसला

Thu, 05 Dec 2024 09:19 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 09:19 PM IST
सार

RBI: विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक अल्पकालिक उधारी दर (रेपो) को स्थिर बनाए रखने का फैसला कर सकता है। हालांकि मिले-जुले आर्थिक रुझानों को देखते हुए एमपीसी नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में बदलाव करने का फैसला कर सकती है।

विज्ञापन
RBI will make a big announcement on Friday, decision on key interest rate
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों का एलान करेगा। बुधवार को शुरू हुई तीन-दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान नीतिगत ब्याज दर पर फैसला किया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी और कमजोर जीडीपी के आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक अल्पकालिक उधारी दर (रेपो) को स्थिर बनाए रखने का फैसला कर सकता है। हालांकि मिले-जुले आर्थिक रुझानों को देखते हुए एमपीसी नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में बदलाव करने का फैसला कर सकती है। एमपीसी मौद्रिक नीति के बारे में निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है जिसके प्रमुख रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास हैं। इस समिति में गवर्नर समेत कुल छह सदस्य हैं।
विज्ञापन


आरबीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दास शुक्रवार सुबह 10 बजे एमपीसी की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। यह दास के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी एमपीसी बैठक है। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से ही रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा है कि खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत की घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed