{"_id":"5894a5b74f1c1b5d21e8019c","slug":"rbi-to-issue-new-100-rupee-note-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBI का फैसला, अब बाजार में आएंगे 100 रुपये के नए नोट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
RBI का फैसला, अब बाजार में आएंगे 100 रुपये के नए नोट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। इन नोटों का डिजाइन इस सीरीज में पहले जारी हुए 100 रुपये के नोटों के समान ही होगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने अधिसूचना में कहा कि 100 रुपये के नए नोटों में दोनों नंबर पैनलों में अंग्रेजी में ‘आर’ लिखा होगा और नोटों पर नए आरबीआई गवर्नर उर्जित आर पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
पुराने 100 रुपये के नोट भी मान्य
100 rupee
नोटों के पीछे की तरफ मुद्रण वर्ष 2017 अंकित होगा। बैंक ने कहा कि पुराने 100 रुपये के नोट भी मान्य रहेंगे।
गौरतलब है कि आरबीआई 20 रुपये और 50 रुपये के भी नए नोट जल्द जारी कर सकती है। हालांकि पुराने नोट भी चलन में बने रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछली आठ नवंबर को नोटबंदी का ऐलान करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके एवज में 500 और दो हजार रुपये के नए नोटों को आरबीआई ने जारी किया था।