फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI supersedes board of reliance capital appoints Nageswar Rao as administrator

RBI News: आरबीआई ने रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को किया भंग, नागेश्वर राव को बनाया प्रशासक, शुरू होगी दिवालिया प्रक्रिया

Mon, 29 Nov 2021 05:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Nov 2021 05:02 PM IST
सार

RBI Supersedes Board Of Reliance Capital: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय बैंक ने बोर्ड को भंग करने के बाद इसकी जगह प्रशासक की नियुक्ति की है। 

विज्ञापन
RBI supersedes board of reliance capital appoints Nageswar Rao as administrator
Anil Ambani - फोटो : social media

विस्तार

कर्ज और ब्याज के भुगतान में नाकाम रही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की कमान रिजर्व बैंक ने अपने हाथ ले ली है। अब कर्ज वसूली के लिए कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) में अनिल अंबानी की अगुवाई वाले बोर्ड को भंग कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त किया है। कंपनी के बार-बार डिफॉल्ट करने व कॉरपोरेट संचालन में गंभीर आरोपों के बाद यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


कर्ज की वसूली के लिए जल्द दिवालिया एवं ऋणशोधन अक्षमता कानून के तहत कंपनी के खिलाफ समाधान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरबीआई कंपनी के नए प्रशासक को समाधान पेशेवर के रूप में नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ में आवेदन भी करेगा। कंपनी ने सितंबर की सालाना बैठक में अपने शेयरधारकों को बताया था िक उस पर कुल बकाया देनदारी करीब 40 हजार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


दिवालिया हुई तीसरी एनबीएफसी
रिजर्व बैंक ने एक साल में तीसरी एनबीएफसी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की है। इससे पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और श्रेई समूह के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें श्रेई समूह से कर्ज वसूली की प्रक्रिया अभी जारी है, जिसका समाधान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के बोर्ड में ये थे शामिल
अनिल अंबानी की एनबीएफसी कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड में चेयरमैन अनिल अंबानी, राहुल सरीन, छाया विरानी, थॉमस मैथ्यू और धनंजय तिवारी शामिल थे, जिसे अब रिजर्व बैंक की ओर से निलंबित कर दिया गया है।

5.48 करोड़ ब्याज नहीं देने पर कार्रवाई
रिलायंस कैपिटल ने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से लिए कर्ज पर 5.48 करोड़ ब्याज का भुगतान नहीं किया। कंपनी ने 27 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि एचडीएफसी व एक्सिस बैंक से 624 करोड़ कर्ज लिया था। 31 अक्तूबर तक उसे एचडीएफसी को 4.77 करोड़ और एक्सिस बैंक को 71 लाख ब्याज चुकाने थे। एचडीएफसी ने 10.6-13% ब्याज पर कर्ज दिया था, जबकि एक्सिस बैंक 8.25% ले रहा है। कंपनी अप्रैल में एनसीडी पर भी ब्याज देने में असफल रही थी।

रिलायंस कैपिटल के कॉर्पोरेट गवर्नेंस का मामला काफी गंभीर है, जिसे अनदेखा नहीं कर सकते। जून 2019 में कंपनी के ऑडिटर्स ने चौथी तिमाही के परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसमें अकाउंटिंग के तरीके पर भी सवाल उठाया गया था। -रिजर्व बैंक

रिलायंस कैपिटल की 90% संपत्ति बीमा कारोबार में
रिलायंस कैपिटल की शुरुआत 1998 में एनबीएफसी के तौर पर हुई थी, जिसके बाद कंपनी संपत्ति प्रबंधन, बीमा, कॉमर्शियल फाइनेंस और स्टॉक ब्रोकिंग का कारोबार भी करने लगी। इसके तहत रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस सिक्योरिटीज जैसी कंपनियां आती हैं। रिलायंस कैपिटल की 90 फीसदी पूंजी जनरल इंश्योरेंस और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस से आती है।


डेढ़ साल से लगातार घाटे में कंपनी
रिलायंस कैपिटल को चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 6,001 करोड़ की आमदनी पर 1,156 करोड़ रुपये घाटा हुआ। 2020-21 में कंपनी ने 19,308 करोड़ राजस्व जुटाया। बावजूद इसके कुल 9,287 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed