{"_id":"66d23f08b2db5c145e0d07f3","slug":"rbi-started-upi-circle-delegated-payment-service-now-five-people-to-be-able-make-payment-from-one-account-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPI: अब एक यूपीआई अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे भुगतान, आरबीआई ने शुरू की सेवा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UPI: अब एक यूपीआई अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे भुगतान, आरबीआई ने शुरू की सेवा
Sat, 31 Aug 2024 03:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:22 AM IST
सार
यूपीआई की इस नई सुविधा को अपने मोबाइल में एक्टिवेट करके आप अपने यूपीआई में पांच व्यक्तियों को जोड़ पाएंगे। इसके बाद सभी लोग एक ही बैंक अकाउंट से यूपीआई भुगतान कर पाएंगे। इस सुविधा से उन लोगों को राहत मिलेगी जिनका अपना कोई बैंक खाता नहीं है।
विज्ञापन
UPI, online payment
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एक ही यूपीआई अकाउंट से पांच लोग भुगतान कर सकते हैं। एक यूपीआई अकाउंट का इस्तेमाल पांच मोबाइल में किया जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस मुहैया कराई है। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लॉन्च किया है। इसके जरिये एक दिन में 5,000 रुपये और एक महीने में अधिकतम 15,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपीआई की इस नई सुविधा को अपने मोबाइल में एक्टिवेट करके आप अपने यूपीआई में पांच व्यक्तियों को जोड़ पाएंगे। इसके बाद सभी लोग एक ही बैंक अकाउंट से यूपीआई भुगतान कर पाएंगे। इस सुविधा से उन लोगों को राहत मिलेगी जिनका अपना कोई बैंक खाता नहीं है। आज भी घर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनमें परिवार के मुखिया के पास बैंक अकाउंट है। लेकिन घर में बुजुर्गों, बच्चों और घर में रहने वाली महिलाओं का कोई बैंक खाता नहीं है और ये लोग भुगतान के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो तरह के यूजर होंगे
यूपीआई सर्किल में दो तरह के यूजर होंगे। पहला प्राइमरी और दूसरा सेकंडरी। सेकंडरी यूजर को पूर्ण और आंशिक भुगतान की सुविधा होगी। पूर्ण भुगतान की सुविधा में सेंडरी यूजर को एक सीमा तक भुगतान करने के लिए प्राइमरी यूजर यानी बैंक में खाता रखने वाले से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। लेकिन आंशिक भुगतान की सुविधा वाले सेकंडरी यूजर का भुगतान तब तक पूरा नहीं होगा जब तक प्राइमरी यूजर उसे मंजूरी नहीं देता है। ऐसे यूजर के लिए प्राइमरी यूजर ही यूपीआई पिन डालेगा।