{"_id":"68a5b0a1ca9394ea8603ee97","slug":"rbi-on-the-path-of-principle-and-result-based-regulation-deputy-governor-told-the-new-strategy-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: सिद्धांत व परिणाम आधारित विनियमन की राह पर आरबीआई, डिप्टी गवर्नर ने बताई नई रणनीति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: सिद्धांत व परिणाम आधारित विनियमन की राह पर आरबीआई, डिप्टी गवर्नर ने बताई नई रणनीति
Wed, 20 Aug 2025 04:55 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:55 PM IST
सार
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक धीरे-धीरे सिद्धांत और परिणाम-आधारित नियमन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा की बात आती है तो विकसित अर्थव्यवस्थाएं भी नियम-आधारित ढांचे का उपयोग करती हैं।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक धीरे-धीरे सिद्धांत और परिणाम आधारित विनियमन की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने कहा कि इससे विनियमित संस्थाओं को संचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा। साथ ही वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार गतिविधियों को ढाल सकेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HDFC Bank: बचत खातों की न्यूनतम औसत मासिक जमा राशि में नहीं हुआ कोई बदलाव, बैंक ने बयान जारी कर बताया
विज्ञापन
परिणाम आधारित विनियमन बाजार के लिए उपयुक्त
राव ने कहा कि कोई भी आदर्श नियामक दृष्टिकोण नहीं है। हालांकि सिद्धांत और परिणाम आधारित विनियमन आमतौर पर बाजार के लिए अधिक उपयुक्त पाए जाते हैं। फिर भी, जब उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा की बात आती है तो विकसित अर्थव्यवस्थाएं भी नियम-आधारित ढांचे का उपयोग करती हैं।
विज्ञापन
चुनौतियों का सामना करने के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाना जरूरी
डिप्टी गवर्नर ने कहा कि नियामकों को नियम बनाते समय अक्सर जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाना जरूरी हो जाता है। उभरते जोखिमों से निपटने के लिए, लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म और अनुकूलनीय रणनीतियों की आवश्यकता होती है।
उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि आरबीआई विनियमों में स्पष्टता पर जोर दे रहा। रिजर्व बैंक ने विनियमित संस्थाओं के लाभ के लिए अपने विनियमों के भाग के रूप में उदाहरण, FAQ और चित्रण को शामिल करना शुरू कर दिया है। नियामक उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके हितों की रक्षा करने की आवश्यकता के प्रति सचेत रहे हैं।
नवाचार, दक्षता और प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन बनाने की जरूरत
डिप्टी गवर्नर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्तीय क्षेत्र में नियामक नीति को स्थिरता की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। साथ ही नवाचार, दक्षता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्यों के बीच संतुलन बनाना होगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन