{"_id":"68a5ad46fb3ea93de9091432","slug":"there-is-no-change-in-the-minimum-average-monthly-deposit-amount-of-savings-accounts-says-hdfc-bank-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC Bank: बचत खातों की न्यूनतम औसत मासिक जमा राशि में नहीं हुआ कोई बदलाव, बैंक ने बयान जारी कर बताया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC Bank: बचत खातों की न्यूनतम औसत मासिक जमा राशि में नहीं हुआ कोई बदलाव, बैंक ने बयान जारी कर बताया
Wed, 20 Aug 2025 04:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:41 PM IST
सार
एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि हर तरह की मूल्यवर्धित सेवाओं के आधार पर औसत मासिक शेष राशि की अलग-अलग आवश्यकताएं होती हैं। बैंक ने बताया है कि नियमित सेविंग्स खाते के लिए एएमबी 10,000 रुपए और सेविंग्स मैक्स खाते के लिए एएमबी 25,000 रुपए ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एचडीएफसी बैंक ने एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया है कि बचत खाते के लिए औसत मासिक शेष राशि (एएमबी) की आवश्यकता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों की प्रोफाइल केआधार पर कई प्रकार के बचत खातों की सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन
बैंक ने कहा है कि हर तरह की मूल्यवर्धित सेवाओं के आधार पर औसत मासिक शेष राशि की अलग-अलग आवश्यकताएं होती हैं। बैंक ने बताया है कि नियमित सेविंग्स खाते के लिए एएमबी 10,000 रुपए और सेविंग्स मैक्स खाते के लिए एएमबी 25,000 रुपए ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने अपनी ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया कि ग्राहक प्रोफाइल के आधार पर बचत खातों की सुविधा सभी प्रकार के ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और महानगरीय शाखाओं में उपलब्ध हैं। बैंक ने कहा है कि महानगरीय क्षेत्रों में ग्राहकों के उपयोग को देखते हुए, बैंक बड़े शहरों की शाखाओं में नए खाते खोलने वाले ग्राहकों को सेविंग्स मैक्स खाता प्रदान करने को प्राथमिकता देगा। मीडिया में न्यूनतम जमा राशि बढ़ाने की खबरें आने के बाद बैंक ने स्पष्टीकरण जारी कर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन