फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI MPC Member Ashima Goyal said unemployment is highest among youth of country but this is temporary

दावा: 'रोजगार सृजन में लगातार सुधार, युवा वर्ग में बेरोजगारी सबसे ज्यादा, पर यह अस्थायी'; बोलीं एमपीसी सदस्य

Mon, 29 Apr 2024 06:04 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 06:04 AM IST
सार

देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटने पर गोयल ने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि विकसित देशों में फिर से निवेश के प्रयास हो रहे हैं। वे आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने के साथ निवेश को वापस आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चुनाव से नीतिगत अनिश्चितता भी है।

विज्ञापन
RBI MPC Member Ashima Goyal said unemployment is highest among youth of country but this is temporary
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा, देश के युवा वर्ग में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। हालांकि, यह अस्थायी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि युवा कौशल हासिल करने व उद्यम शुरू करने में ज्यादा समय लगाते हैं। मजबूत वृद्धि के साथ रोजगार सृजन में लगातार सुधार भी हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अधिक योग्य लोगों में युवा बेरोजगारी ज्यादा है, लेकिन वे ज्यादा वेतन भी कमाते हैं। इंतजार के दौरान वे अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं या उद्यमिता में जोखिम उठाते हैं। एमपीसी सदस्य ने कहा, बेहतर स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, बीमा, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण सुविधाओं के जरिये युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। स्थायी सरकारी नौकरियों के जरिये ऐसा संभव नहीं है क्योंकि उनमें ठहराव है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मुताबिक, भारत में बेरोजगारी दर घटी है। 2019 में यह 17.5 फीसदी थी, जो 2023 में घटकर 10 फीसदी रह गई। 
विज्ञापन


विकसित देशों में निवेश से घट रहा एफडीआई
देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटने पर गोयल ने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि विकसित देशों में फिर से निवेश के प्रयास हो रहे हैं। वे आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने के साथ निवेश को वापस आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चुनाव से नीतिगत अनिश्चितता भी है। भारत उन निवेश संधियों को सही कर रहा है, जो विदेशी पूंजी की पक्षपाती थीं। भारतीय अदालतों में होने वाली देरी को कम करने की जरूरत है ताकि हमारी कानूनी प्रणाली में विश्वास बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल
चीन प्लस वन रणनीति का लाभ उठाने में भारत के सक्षम होने पर गोयल ने कहा, भारत के लिए अमेरिकी ट्रेजरी या अन्य उच्च प्रति व्यक्ति आय वाले देशों की सरकारों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल है क्योंकि वे अलग तरीके से प्रोत्साहन देते हैं। हालांकि, हम वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में घरेलू कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सहयोग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed