RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर आरबीआई एमपीसी की बैठक आज से, 8 फरवरी को गवर्नर करेंगे लिए गए फैसलों का एलान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:19 AM IST
सार
RBI MPC Meeting: अंतरिम बजट 2024 पेश होने के बाद आरबीआई की ओर से रेपो रेट को यथास्थिति पर बरकरार रखने की उम्मीद है। जानकार मानते हैं कि केंद्रीय बैंक इस हफ्ते की बैठक में नीतिगत दरों में शायद ही कोई बदलाव करे, क्योंकि खुदरा महंगाई अब भी सरकार की ओर से निर्धारित संतोषजनक दायरे (टॉरलेंस बैंड) के ऊपरी स्तर के करीब बनी हुई है।
विज्ञापन
आरबीआई एमपीसी मीटिंग।
- फोटो : iStock