फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI may increase Repo Rate by 0.50 percent then loan installment will increase

RBI: आरबीआई 0.50 फीसदी तक बढ़ा सकता है रेपो दर, फिर बढ़ेगी कर्ज की किस्त, खुदरा महंगाई की दर में कमी की उम्मीद

Fri, 05 Aug 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Aug 2022 06:45 AM IST
सार

आरबीआई इस बार महंगाई के अनुमान को कम और वृद्धि के अनुमान को बढ़ा सकता है। बार्कलेज का मानना है कि जुलाई में खुदरा महंगाई 6.6 फीसदी रह सकती है, जो आरबीआई के तय दायरे 2 से 6 फीसदी की तुलना मे मामूली ज्यादा रह सकता है। ऐसे में अक्तूबर से दरों को बढ़ाने का सिलसिला रुक सकता है।

विज्ञापन
RBI may increase Repo Rate by 0.50 percent then loan installment will increase
RBI Hike Repo Rate - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज रेपो दर में 0.35 से 0.50 फीसदी की बढ़त कर सकता है। बार्कलेज, सिटी और डीबीएस जैसे ब्रोकरेज का मानना है कि रेपो दर बढ़कर 5.40 फीसदी हो सकती है। जिससे यह अगस्त, 2019 के स्तर पर पहुंच जाएगी। इससे कर्ज की किस्त महंगी हो जाएगी। आरबीआई के आज के फैसले के पहले पिछले हफ्ते 4 बैंकों समेत कर्ज देने वाले संस्थानों ने ब्याज दरें बढ़ा दी थीं।

विज्ञापन


आरबीआई इस बार महंगाई के अनुमान को कम और वृद्धि के अनुमान को बढ़ा सकता है। बार्कलेज का मानना है कि जुलाई में खुदरा महंगाई 6.6 फीसदी रह सकती है, जो आरबीआई के तय दायरे 2 से 6 फीसदी की तुलना मे मामूली ज्यादा रह सकता है। ऐसे में अक्तूबर से दरों को बढ़ाने का सिलसिला रुक सकता है। यह लगातार तीसरी बार होगा जब दरों में बढ़ोतरी होगी। दर बढ़ाने के मामले में भारत दुनिया में 8वें नंबर पर है।
विज्ञापन


चलन में 500 अरब रुपये की बढ़त
आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल से अब तक भारतीय मुद्रा के चलन में 500 अरब रुपये की बढ़त हुई है। यह पिछले साल इसी अवधि के 928 अरब रुपये की तुलना में आधा है। 2020-21 में यह 2.25 लाख करोड़ रुपये थी। पिछले वित्तवर्ष में इसमें 2.80 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से 4,217 रुपये बढ़ गई किस्त
20 साल की अवधि वाले 50 लाख रुपये के होम लोन की किस्त 7.55 फीसदी पर 40,433 रुपये आती थी। अब 7.80 फीसदी ब्याज दर पर किस्त बढ़कर 41,202 रुपये हो गई है। हालांकि अप्रैल में यही किस्त उस समय की ब्याज दर के आधार पर 36,985 रुपये होती थी। इस तरह से इसमें 4,217 रुपये की बढ़त हो गई है।


फिर 79 के पार रुपया
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है। हाल में यह 80 के पार पहुंच गया था। हालांकि बीच में मजबूत होने के बाद बुधवार को यह 62 पैसा टूटा तो बृहस्पतिवार को 25 पैसे गिरकर 79.40 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट
देश गिरावट
चीन  179 अरब डॉलर
भारत 62 अरब डॉलर
थाईलैंड 28 अरब डॉलर
द. कोरिया 25 अरब डॉलर
   
(आंकड़े इस साल के हैं)

अगस्त में निवेश कर रहे हैं विदेशी निवेशक
  • पिछले साल 25,752 करोड़ का निवेश
  • इस साल 2.03 लाख करोड़ की निकासी
  • 9 महीने बाद जुलाई में 4,989 करोड़ रुपये का निवेश
  • अगस्त में 10 हजार करोड़ के शेयर खरीदे

इस साल ब्याज दर बढ़ाने वाले ये हैं प्रमुख देश
देश वृद्धि
ब्राजील 4.00 फीसदी
अमेरिका 2.25 फीसदी
कनाडा 2.25 फीसदी
ऑस्ट्रेलिया 1.25 फीसदी
द. कोरिया 1.25 फीसदी
यूके 1.00 फीसदी
भारत 0.90 फीसदी
यूरोजोन   0.50 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed