{"_id":"66d1ce5de47c98402908a3f8","slug":"rbi-imposes-penalty-of-rs-2-68-cr-on-uco-bank-violation-of-provisions-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: रिजर्व बैंक ने यूको बैंक पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, नियमों के उल्लंघन का है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: रिजर्व बैंक ने यूको बैंक पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, नियमों के उल्लंघन का है मामला
Fri, 30 Aug 2024 07:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:21 PM IST
सार
Biz Updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू खाते खोलने, जमा पर ब्याज दर और धोखाधड़ी वर्गीकरण सहित कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यूको बैंक पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा केवाईसी प्रावधानों का अनुपालन न करने पर सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड पर भी 2.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू खाते खोलने, जमा पर ब्याज दर और धोखाधड़ी वर्गीकरण सहित कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यूको बैंक पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
आरबीआई ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने पर सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड पर भी 2.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
दोनों मामलों में, केंद्रीय बैंक ने कहा कि दंड विनियामक अनुपालन पर आधारित हैं और इनका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई प्रभाव डालना नहीं है।
विज्ञापन