फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Handbook of Statistics on Indian States 2024-25 per capita gdp in Indian States

लोगों की कमाई किस राज्य में कितनी: गोवा-सिक्किम की आय बिहार से आठ गुना ज्यादा, क्या कह रहे आरबीआई के आंकड़े?

Thu, 11 Dec 2025 06:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
RBI Handbook of Statistics on Indian States 2024-25 per capita gdp in Indian States
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

क्या भारत में राज्यों के बीच आर्थिक असमानता कम हो रही है? आरबीआई के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इसका जवाब 'नहीं' है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी ' भारतीय राज्यों पर साख्यिकी हैंडबुक 2024-25' के राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) के आंकड़े दिखाते हैं कि अमीर राज्य और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब राज्य उस रफ्तार से दौड़ने के मामले में अब भी काफी पीछे हैं। आंकड़ों के अनुसार गोवा, सिक्किम और तेलंगाना जैसे राज्यों की प्रति व्यक्ति आय  बिहार और उत्तर प्रदेश के मुकाबले कई गुना अधिक हो गई है।

विज्ञापन

किन राज्यों में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक?

हैंडबुक में द इनकम लैडर यानी आय का गणित शीर्षक के तहत वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद का आंकड़ा दिया गया है। 'टेबल 19'  में दिए गए इन आंकड़ों के अनुसार देश में गोवा और सिक्किम जैसे राज्यों का प्रति व्यक्ति उत्पाद या आय देश में सबसे अधिक है। यहां यह आंकड़ा सालाना 5 लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका है।  प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम भी शीर्ष राज्यों में शामिल हैं। यह राज्य अपने फार्मा और पर्यटन सेक्टर के दम पर प्रति व्यक्ति आय के मामले में शीर्ष राज्यों में बना हुआ है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना का प्रदर्शन भी बढ़िया है। दक्षिण भारत का यह राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेजी से ऊपर चढ़ा है और इसकी आय 3.87 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन

प्रति व्यक्ति उत्पाद के मामले में बिहार-यूपी का कैसा प्रदर्शन?

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जैसे राज्यों में प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा कम है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय 2024-25 के अनुमानों के अनुसार लगभग ₹69,321 है। यह आंकड़ा गोवा के मुकाबले 8 गुना कम है। उत्तर प्रदेश और झारखंड की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं है। इसका मतलब है कि एक ही देश में रहने के बावजूद, जीवन स्तर और क्रय शक्ति  में जमीन-आसमान का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आर्थिक असमानता के कारण बढ़ रहा पलायन

यह असमानता न केवल जीवन स्तर में अंतर पैदा करती है बल्कि देश के भीतर 'आर्थिक प्रवासन' का भी मुख्य कारण है। बिहार, झारखंड और यूपी से लाखों लोग रोजगार की तलाश में पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। नीति निर्माताओं के लिए चुनौती यह है कि वे इन पिछड़े राज्यों में स्थानीय उद्योगों को कैसे बढ़ावा दें ताकि अमीरी और गरीबी के बीच यह खाई कम हो सके।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed