फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor Shaktikanta Das says we wait for cut in interest rates till retail inflation comes four percent

Inflation: जून की खुदरा महंगाई के आंकड़े आज जारी होंगे, RBI गवर्नर बोले- 4% मुद्रास्फीति का लक्ष्य आसान नहीं

Fri, 12 Jul 2024 05:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:20 AM IST
सार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि खुदरा महंगाई के चार फीसदी पर आने तक ब्याज दरों में कटौती का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, महंगाई की मौजूदा दर और उसे चार फीसदी पर लाने के लक्ष्य के बीच अंतर को देखते हुए नीतिगत दर पर रुख में बदलाव के सवाल का अभी कोई मतलब नहीं है।
 

विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das says we wait for cut in interest rates till retail inflation comes four percent
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : एएनआई

विस्तार

 भीषण गर्मी के बाद अब बारिश की वजह से टमाटर, आलू और प्याज सहित हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ने के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि खुदरा महंगाई के चार फीसदी पर आने तक ब्याज दरों में कटौती का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, महंगाई की मौजूदा दर और उसे चार फीसदी पर लाने के लक्ष्य के बीच अंतर को देखते हुए नीतिगत दर पर रुख में बदलाव के सवाल का अभी कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


दास ने बृहस्पतिवार को कहा, जब हम टिकाऊ आधार पर खुदरा महंगाई को चार फीसदी पर लाने की दिशा में बढ़ेंगे, तभी हमें रुख में बदलाव के बारे में सोचने का भरोसा मिलेगा। महंगाई को लक्ष्य के अनुरूप लाने का काम उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ रहा है, लेकिन चार फीसदी का लक्ष्य अंतिम पड़ाव है, जो आसान नहीं है।
विज्ञापन


आरबीआई ने जून में पेश द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में खुदरा महंगाई चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 2024-25 की पहली तिमाही में यह 4.9 फीसदी, दूसरी तिमाही में 3.8 फीसदी, तीसरी तिमाही में 4.6 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.5 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीपी : 7.2 फीसदी रहेगी वृद्धि की रफ्तार
आरबीआई गवर्नर ने जीडीपी के संबंध में कहा, आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने वाले कई तत्व अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। बीते वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर बहुत मजबूत थी और यह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी मजबूत बनी हुई है।

केंद्रीय बैंक ने जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा था कि निजी खपत बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इन वजहों से आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी की वृद्धि दर को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है।

दालों और सब्जियों की कीमतों में तेजी
दास ने कहा, मार्च-अप्रैल के दौरान मुख्य महंगाई में और नरमी देखने को मिली, लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं की ऊंची कीमतों के कारण इसका असर नहीं दिखा। कुछ नरमी के बावजूद दालों और सब्जियों की महंगाई दोहरे अंकों में बनी रही। सर्दियों के मौसम में मामूली सुधार के बाद गर्मियों में सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। जून, 2023 के बाद से लगातार 11वें महीने मुख्य महंगाई में नरमी रही।

बढ़ने लगा रेपो दर में कटौती का दबाव
आरबीआई पर रेपो दर में कटौती का दबाव बढ़ने लगा है। केंद्रीय बैंक की ब्याज दर निर्धारण समिति के बाहरी सदस्य जयंत आर वर्मा और आशिमा गोयल रेपो दर में कम-से-कम 0.25 फीसदी कटौती की वकालत कर रहे हैं। रेपो दर में लगातार आठ बार से कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है। 


जून में बढ़ेगी मुद्रास्फीति आज जारी होंगे आंकड़े
अर्थशास्त्रियों का दावा है कि सब्जियों की कीमतें बढ़ने के कारण जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.80 फीसदी पर पहुंच सकती है। मई में यह 4.75 फीसदी थी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य आर्थिक सलाहकार कनिका पसरीचा ने कहा, अनाज व दालों के साथ सब्जियों की कीमतों में तेज वृद्धि ने खाद्य महंगाई को उच्च स्तर पर बनाए रखा। सरकार जून के खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed