फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor Shaktikanta Das indirectly urged government to cut taxes on petroleum products

RBI: तेल की कीमतों से लोग हलकान, केंद्रीय बैंक ने की पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती की वकालत

Fri, 08 Oct 2021 02:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 08 Oct 2021 02:20 PM IST
सार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर न सिर्फ घरेलू बजट पर पड़ रहा है, बल्कि इसने भारत के केंद्रीय बैंक की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं, जिसके पास महंगाई को निर्धारित सीमा में रखने का अधिकार है।

विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das indirectly urged government to cut taxes on petroleum products
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। देश में ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा दे रहे हैं। ऐसे में ईंधन की कीमतों में वृद्धि से चिंतित, आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों पर करों में कटौती करने का आग्रह किया। दास ने कहा कि, 'ईंधन पर अप्रत्यक्ष करों के एक कैलिब्रेटेड रिवर्सल के माध्यम से लागत-पुश दबावों को नियंत्रित करने के प्रयास मुद्रास्फीति की अधिक निरंतर कमी में योगदान कर सकते हैं।'

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में होनी चाहिए कटौती 
दास ने कहा कि पिछली एमपीसी बैठक की तुलना में आज देश बेहतर स्थिति में है। ग्रोथ के मजबूत संकेत हैं और महंगाई की चाल उम्मीद से बेहतर है। महंगाई के बारे में उन्होंने कहा कि यह आरबीआई के अनुमानों से कम है लेकिन कोर इनफ्लेशन चिंताजनक है। महंगाई को काबू में रखने के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती होनी चाहिए। 
विज्ञापन


आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 
मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.12रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.54 रुपये व डीजल की कीमत 99.92 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.23 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.23 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.01रुपये लीटर है तो डीजल 96.60 रुपये लीटर है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


FY22 में 5.3 फीसदी रह सकती है सीपीआई मुद्रास्फीति
मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-2022 में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.3 फीसदी रह सकती है। पिछली बैठक में 5.7 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। दूसरी तिमाही में महंगाई दर 5.1 फीसदी रह सकती है, तीसरी तिमाही में 4.5 और चौथी तिमाही में यह 5.8 फीसदी हो सकती है। वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-2023 की पहली तिमाही में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed