फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rbi governor says, Indian economy is also in vulnerable to Corona

कोरोना की चपेट में आ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था, मुकाबले के लिए कसें कमर: आरबीआई गवर्नर

Fri, 07 Feb 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Feb 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Rbi governor says, Indian economy is also in vulnerable to Corona
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का आकलन है कि कोरोनावायरस का भारतीय अर्थव्यवस्था पर खराब असर पड़ सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कोरोना से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए सुझाव दिया कि इसके मुकाबले के लिए एक योजना को बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


विज्ञापन



छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट 2019-20 जारी करने के अवसर पर दास ने कहा कि हालांकि कोरोना का असर कितना गहरा है , यह अभी अनिश्चित और इसकी परतें खुलना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आरबीआई ने एक बयान में कहा कि चीन और इसका दूसरे देशों पर कोरोना का असर होने से पर्यटन और वैश्विक कारोबार इसकी चपेट में हैं और साथ ही साथ कच्चे तेल के बाजार पर पर इसका असर है।

इसमें आगे कहा गया है कि कोरोनावायरस की वजह से जनवरी के खत्म होते होते कच्चे तेल के भाव नीचे आ गए जबकि सोने के भाव में सुधार देखा गया।

घरेलू मोर्चे पर आरबीआई का अंदाजा है कि निजी खपत, वैश्विक व्यापार प्रतिबंधों के कमजोर होने और बजट में उठाए कदमों के चलते जीडीपी में तेजी आ सकती है जबकि कोरोनावायरस, आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है।

लाल मिर्च निर्यात पर असर , 3000 करोड़ रुपये की मिर्च जाती है चीन

कोरोनवायरस के चलते चीन को मिर्च निर्यात पर असर पड़ रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मिर्च मंडियों में भाव नीचे आ गए हैं जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

राज्यसभा में शून्यकाल के समय कांग्रेस नेता केवीपी रामचंद्रन राव ने कहा कि देश पांच हजार करोड़ रुपये की तेजा क्वालिटी की मिर्च का निर्यात करता है और इसका 60 फीसदी हिस्सा चीन को जाता है। अधिकांश निर्यात इन्हीं दो राज्यों से होता है यहां के मिर्च किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि इस समस्या को देखते हुए इन किसानों की मदद की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed